आंगनवाड़ी केंद्र का पूर्व प्रमुख ने किया उद्घाटन कोटवा :(पूर्वी चंपारण)।जसौली पंचायत के वार्ड नंबर 03 और 13 में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन पूर्व प्रमुख अवधेश कुमार सिंह समाजसेवी बृज किशोर पंडित और एलएस अनिता कुमारी द्वारा फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सिंह ने सेविका व सहायिका को इमानदारी व निष्ठापूर्वक कार्य करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि टोले- टोले से कुपोषण मिटाना है। काम करने की प्रक्रिया ऐसी हो कि कहीं से किसी को शिकायत करने का मौका नहीं मिले। वार्ड नंबर 3 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 185 पर सेविका अनु शर्मा ,सहायिका सुनीता देवी वही वार्ड नंबर 13 में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 187 पर सेविका सुप्रिया कुमारी,सहायिका रेखा कुमारी को पदस्थापित किया गया है। जिसमे प्रत्येक केंद्र पर 40 बच्चे नामांकित हैं। इस अवसर पर वार्ड सदस्य गीता देवी,सुरेंद्र पटेल,पूर्व सरपंच शेख मुन्ना,वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार वार्ड सचिव धर्मेंद्र पंडित,भूषण ठाकुर,गोपी चंद शर्मा,भोला ठाकुर,अशोक यादव,रामसरुफ पंडित,नंदू ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।