सुगौली का बगही निवासी मजदूर रक्सौल में उच्चका ग्रुप का बना शिकार।कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला कर मजदूर का नगदी और सामान हुआ गायब।

Transcript Unavailable.

सुगौली सीएचसी में सेव द चिल्ड्रेन संस्था ने स्वच्छता को लेकर आशाओं को दिया एक दिवसीय प्राशिक्षण।

सुगौली के स्वयं सहायता समूह माँ तुझे सलाम ने नगर में स्वच्छता को लेकर चलाया सामूहिक जन अभियान।

*किराना दुकान में चोरी* *कोटवा सब्जी मंडी के समीप संचालित है दुकान* कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।कोटवा सब्जी मंडी के समीप संचालित विवेक किराना स्टोर में चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।मामले में दुकानदार लक्षुमण पटेल ने थाने में आवेदन दिया है।बताया है कि मैं रोज के भांति शनिवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया।रविवार की सुबह अन्य लोगो द्वारा बताया गया कि दुकान में चोरी कर ली गई है। जाकर देखा तो दुकान में लगे छह ताले को किसी लोहे के छड़ से तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है।अंदर देखा तो पाया कि मेरे दुकान से कीमती सामान जिसका कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रूपए सहित गले में रखा 10 हजार रूपए नगद चुरा लिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है।

एक ही रात दो दुकानों में चोरी की वारदात

अज्ञात चोरों ने विद्यालय के बरामदे से की बाइक चोरी कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।कोटवा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य का बाइक स्कूल के बरामदे से चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।मामले को लेकर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रत्नेश कुमार ने थाने में आवेदन दिया है।बताया है कि मैं अपने काले रंग का हीरो होंडा मोटरसाइकिल स्कूल के बरामदे पर लगाकर विद्यालय के ऑफिस में दोपहर तक व्यस्त रहा , दोपहर ऑफिस से निकला तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी द्वारा बाइक चोरी कर ली गई है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मारपीट का एक आरोपी सहित दो गिरफ्तार कोटवा पु च । थाना क्षेत्र के टलवा गाव में मारपीट सहित एससी / एसटी मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी टलवा निवासी मिश्रीलाल यादव बताया गया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जख्मी युवती दो बहनें 5 जनवरी 23 को गाव के मिश्रीलाल , सन्तोष कुमार , आलोक कुमार , को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है । वही परिवार वाद के एक मामले में गुजरा भाता समय पर नही देने पर कोर्ट वारंट पर पुलिस ने गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में वार्ड संघ की बैठक आयोजित तीन अप्रैल को पटना में होंगा वार्ड संघ का धरना प्रदर्शन कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।कोटवा प्रखंड परिसर में प्रखंड वार्ड संघ की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव एवम संचालन दिलीप दुबे ने की।बैठक के संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी व जिलाध्यक्ष विकास तिवारी के आह्वान पर तीन अप्रैल को पटना चलने की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा की गई । पटना गर्दनी बाग में नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार वार्ड संघ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाना है। जिसमे उपस्थित सभी वार्ड सदस्यो से अपने हक एवं अधिकार के लिए चट्टानी एकता के साथ पटना चलने का आह्वान किया गया। बैठक में रूपक कुमार, सरोज सिंह,चंदेश्वर साह,उमाशंकर गुप्ता,सुनील साह,अनिल कुशवाहा,प्रमोद यादव,हैदर अली,राजू राम,पार्वती देवी,रविंद्र शर्मा,रंजन यादव,जितेंद्र यादव,हरेंद्र सहनी,लखींद्र कुमार, मो सनाउल्लाह,उत्तम कुमार,दिनेश कुशवाहा,सुनील राम,राजेश कुमार पाण्डेय,,राजू कुमार साह राजेश कुमार यादव सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Transcript Unavailable.