मारपीट का एक आरोपी सहित दो गिरफ्तार कोटवा पु च । थाना क्षेत्र के टलवा गाव में मारपीट सहित एससी / एसटी मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी टलवा निवासी मिश्रीलाल यादव बताया गया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जख्मी युवती दो बहनें 5 जनवरी 23 को गाव के मिश्रीलाल , सन्तोष कुमार , आलोक कुमार , को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है । वही परिवार वाद के एक मामले में गुजरा भाता समय पर नही देने पर कोर्ट वारंट पर पुलिस ने गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।