Transcript Unavailable.

सुगौली के मधुमालती में चार दिनों से गायब युवती का शव पुलिस ने बूढ़ी गंडक नदी से किया बरामद।

सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में AES/JE को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ चिकित्सा पदाधिकारी ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक।

चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह के सफलता को लेकर बैठक की गई आयोजित कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी पंचायत में चम्पारण सत्याग्रह स्मृति समारोह को सफल बनाने को लेकर विधायक मनोज कुमार यादव एवं उप विकास आयुक्त, श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला प्रशासन,मोतिहारी के सहयोग से बैठक आयोजित की गई ,जिसमे जसौली पट्टी में 15 से 17 अप्रैल तक चंपारण सत्याग्रह स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमे गांधीजी के आदमकद प्रतिमा का रंग रोगन ,सांस्कृतिक कार्यक्रम , प्रभात फेरी, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, कवि सम्मेलन, भाषण , पेंटिंग प्रतियोगिता, विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल का निर्माण आदि विषयों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। 15 अप्रैल को उद्घाटन , स्वागत सम्मान, अतिथियों का भाषण, स्टॉल का निरीक्षण, संध्या काल में डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन ,गांधी का भजन ,स्कूली बच्चों का कार्यक्रम कराया जाएगा 16अप्रैल को स्वरोजगार के संबंध में गांधी जी की अवधारणा एवं वर्तमान समय में गांधी जी की प्रासंगिकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा मौके पर भूमि उप समाहर्ता मोतिहारी सदर , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार , अभय अनंत, संजय पांडेय ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीन आजाद, ,अंचलाधिकारी निरंजन कुमार, प्रमुख बिभा देवी, सुनील दस स्थानीय गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

बदलते मौषम में लोग हो रहे बीमारी , पहुच रहे लोग अस्पताल, मौषम में बदलाव के साथ बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे है जिसमें खासी, सर्दी जुकाम , बुखार ,जिसे असपताल में मरीजो की भीड़ लग रही है इसको देखते हुए रिपोर्टर ने अस्पताल पहुचकर डॉक्टर की उपलब्धता ,दावा की उपलब्धता के साथ मरीजो को मिलने वाले सुबिधा की जानकारी ली,ओपीडी में उपलब्ध डॉ सुशील कुमार से ने बताया कि मेरे यहाँ ऑक्सीजन के साथ 105 प्रकार की सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध है ,प्रतिदिन ओपीडी में 40 से 50 मरीज मरीज पहुचते जिसका इलाज के साथ जरूरी दवाये दी जाती है

सुगौली पुलिस ने थाना कांड के फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

बाबा साहब भीमराव की 132 वीं जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर सुगौली अम्बेडकर विचार मंच की हुई बैठक।

ब्रावो फार्मा फाउंडेशन के बिहार की नई इकाई का हुआ शिलान्यास ब्रावो फार्मा फाउंडेशन सहयोग से पूर्वी चंपारण में दवा कंपनी की नई इकाई का शिलान्यास शनिवार को भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की,जहाँ नई नई खोज के साथ दवा बनाई जाएगी,इस क्षेत्र में दवा की कंपनी लगने से क्षेत्र के लोगो मे काफी खुशी की लहर है ,दवा कंपनी के शिलान्यास समारोह को देखने बड़ी संख्या में लोग देखने पहुचे हुए थे ,एक तरह से क्षेत्र में रोजगार सृजन का अवसर मिलेगा, उद्घाटन समारोह के बाद नित्यानंद राय ने कहा कि चम्पारण की भूमि पर दवा फैक्टरी लगने से यहां के लीगो को रोजगार मिलेगा ,2024 तक दवा कंपनी का नई भवन बन कर तैयार हो जाएगा जिसके बाद नई दवा की खोज के साथ उत्पादन शुरू हो जाएगा, जिसमें फिलहाल 300 लोगो को रोजगार लग सकेगी मौके पर बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों से क्षेत्र के लोग पहुचे हुए थे ।

*कचरा प्रबंधन इकाई का विधायक ने किया उद्घाटन* कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।प्रखंड अंतर्गत भोपतपुर दक्षिणी पंचायत में निर्मित कचरा प्रबंधन इकाई का कल्याणपुर विधायक मनोज कुमार यादव,मुखिया सुनीता देवी,बीडीओ सरीना आजाद,सीओ निरंजन कुमार मिश्र द्वारा चयनित भूमि पर संयुक्त रुप से कचरा प्रबंधन केंद्र का विधिवत रुप से उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत सरकार जब जनता के लिए इतना कुछ कर रही है तो आम जनता का भी कुछ दायित्व बनता है। कचरा जहां भी बिखरा हुआ मिले सभी को एक जगह जमा करें। इस जमा कचरा का प्रोसेसिग किया जाएगा तथा जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव व समाज स्वच्छ रहेगा। कहा कि गांव व समाज में एक संदेश जाना चाहिए कि कचरा यत्र-तत्र नहीं फेंके। अगर एक घर के लोग आसपास साफ रखेंगे और और उनके पड़ोसी साफ नहीं रखेंगे तो संपूर्ण स्वच्छता के उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। **डस्टबीन में ही कचरा करें एकत्रित ** बीडीओ सरीना ने कहा कि कचरा यत्र-तत्र फेंकने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कई दुष्प्रभाव होते हैं जो सीधे नहीं दिखते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि अपने घर के आगे और गांव को स्वच्छ रखें, सभी लोग घरों के आगे लगे डस्टबिन का ही प्रयोग करें। हमें कचरे को यत्र-तत्र फेंकने की आदत छोड़नी पड़ेगी। इस मौके पर मुरारी यादव,वार्ड सदस्य प्रमोद यादव,मुन्ना मियां,मुकेश कुमार,केतु कुमार,पंचायत सचिव दीनानाथ राम,लेखापाल संजय कुमार,ओमप्रकाश शर्मा,विजय गुप्ता,सरपंच ,उपसरपंच सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सुगौली पहुंचे भारत सरकार के पूर्व पेट्रोलियम सचिव,स्थानीय पार्टी नेताओं से क्षेत्र की स्थिति पर की समीक्षा।