सुगौली में बिहार के विधि मंत्री ने करीम ऑटोमोबाइल्स ट्रेक्टर शो रूम का किया उद्घाटन,कहा क्षेत्र के विकास के लिए लाभकारी।
अचानक लगी आग से एक आवासीय सहित दो घर जले कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया पंचायत के जागीर टोला वार्ड नंबर 1 में अचानक लगी आग से आवासीय सहित दो घर जलकर हो गई खाक, आग लगी की घटना में गेहूं और चावल कपड़ा बर्तन जलकर खाक हो गई । गृह स्वामी फेकन राय के द्वारा अग्नि दास्तां टीम को सूचना दी गई थी ,लेकिन नहीं पहुंच सका, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता तब तक आवासीय सहित अन्य घर जलकर खाक हो गई थी ।गृह स्वामी फेकन राय ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी की बुझाया नहीं जा सका ,आगे उन्होंने बताया कि आग की लपटे कम होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया जा सका, इस संबंध में सीओ निरंजन कुमार मिश्र से पूछने पर बताया कि कर्मचारी को भेजकर जांच करा लिया गया है क्षति का आकलन के बाद सरकारी सहायता राशि दी जाएगी
सुगौली के श्रीपुर गोपालपुर में हुई आगलगी में सेलर मील सहित लाखों की हुई क्षति।
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार जेल भेजा गया कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो से बाइक चोरी कर भाग रहे 3 युवको में एक को ग्रामीणों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया कोटवा थाना के एसआई राजीव कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे की सूचना मिला की की चोरी की बाइक के साथ भग रहे तीन युवको में से एक खदेड़ कर पकड़ लिया गया है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पकड़ा गया चोर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर हरसिद्धि थाना के चैनपुर निवासी दिल सेन आलम नाम बताया है वही दूसरा भागा हुआ व्यक्ति डुमरिया घाट थाना के डुंगडी आलम बताया गया है , बरामद बाइक का हीरो का एचएफ डी लक्स BR 06 BA 9175 है ,पकड़े गए व्यक्ति दिल शेर आलम को बाइक चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया , थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है
*वार्ड सदस्य पर पेड़ सहित फसल जलाने का लगाया आरोप ** कोटवा:(पूर्वी चंपारण )।कोटवा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से वार्ड सदस्य पर पेड़ और फसल में आग लगा कर जला देने का मामला सामने आया है।जिसको लेकर उक्त गांव निवासी नवीन कुमार मिश्रा ने थाने में आवेदन देकर वार्ड सदस्य को आरोपित किया है।बताया है कि मैं अपने खेत के बांध पर शीशम, सेमर, तिलका का अनगिनत पेड़ लगाया है जिसमे छोटे बड़े पेड़ सामिल है।साथ ही बताया है कि उसी प्लॉट में गन्ना का फसल भी लगाया गया है। मेरे ही गांव के हफीजुल्लाह मिया जो वार्ड सदस्य हैं और उनका पुत्र सरफराज उर्फ शौकीन मिया द्वारा मेरे पेड़ और फसल में आग लगा दिया गया।जिसे मेरे सभी पेड़ एवम गन्ना का फसल जल गया है।पूछने पर वार्ड सदस्य हफीजुल्लाह मिया धमकी भरे लहजे में कहा कि तुमको पता नहीं की वार्ड सदस्य का पावर कितना है। हम चाहे तो कुछ भी कर सकते हैं। आवेदक मिश्रा ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।उक्त मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुगौली के भटहा के वार्ड 11 में लगी आग,2 लाख नगदी सहित पांच लाख से अधिक की संपति जली।
जहरीली शराब पीने से मरे लोगों को 4 लाख की सहायता देने की सरकार की घोषणा को भाकपा माले ने सराहना।भाकपा माले नेता भोला साह-सुगौली
सुगौली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।अधिकारी और मेडिकल टीम कर रही है कैम्प
सुगौली के शिक्षकों ने राज्यकर्मी का दर्जा नही दिए जाने और नई शिक्षक नियमावली के विरोध में काली पट्टी बांध पहुँचे स्कूल।
सुगौली के सुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन झोंपड़ियां सहित लाखों का सामान जल,एक ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जला।
