कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी किया है। जिसमें सभी अस्पतालों में डॉक्टर से लेकर लेकर स्टॉफ व पारामेडिकल स्टॉफ मास्क पहनेंगे व भर्ती मरीज को भी मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। मगर हालत यह है कि यहां सिविल सर्जन को छोड़ किसी के चेहरे पर मास्क नहीं दिखता है। यहां तक कि लक्ष्य कार्यक्रम का निरीक्षण करने आई टीम के भी चेहरे पर मास्क नहीं था, जो चर्चा का विषय बन गया है। अब तक जिले में 16 कोरोना के मिले हैं मरीजबताया जाता है कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वस्थ्य विभाग में मेंडेटरी कर दिया है कि सरकारी अस्पतालों में सभी मास्क लगा कर काम करेंगे। लेकिन यह निर्देश ठंडा बस्ता में ही रह गया है। जबकि कोरोना का मरीज जिला में लगातार मिल रहा है। अभी तक पिछले महीने से लेकर अब तक 16 कोरोना पॉजिटिव केस मिला है जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। बुधवार को ही दो कोरोना के मरीज मिले थे। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने आज फिर से निर्देश दिया कि सरकार के निर्देश का सख्ती से पालन किया जाय।
सांसद-सह-अध्यक्ष, राधामोहन सिंह जिला विकासखण्ड समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति द्वारा जिले भर में संचालित विभिन्न योजनाओं मसलन मनरेगा, नल जल योजना, गली-गली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन, जीविका समूह को प्रोत्साहन, पशुधन , मत्स्य आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारी को सांसद सह अध्यक्ष दिशा श्री सिंह ने उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ की समस्याओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत ,तटबंध की मरम्मत, निर्माण कार्य आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाएगा। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास व समस्याओं के संबंध में बताया। संबंधित विभाग के पदाधिकारियों द्वारा समस्या को दूर करने हेतु और उस पर किए गए कार्यवाही के बारे में सदस्यों को अवगत कराया गया । डीएम सौरव जोरवाल ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का अनुपालन शीध्र सुनिश्चित करेंगे। विधायकों एवं सदस्यों की समस्याओं का निराकरण हेतु डीएम द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । अध्यक्ष को डीएम ने आश्वस्त किया कि जिले भर में विकास के कार्य को तेजी से प्रगति लाई जाएगी।
मद्यनिषेध इकाई पटना व जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी कर जहरीली शराबकांड के मुख्य सरगना राजेश सहनी को दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। तुरकौलिया निवासी राजेश नार्थ दिल्ली के बुरारी नत्थूपुरा क्षेत्र में छिपा हुआ था। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में संदिग्ध स्थिति में मौतों के बाद वह फरार हो गया था। उसे दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।इसके पूर्व शराब तस्कर कृष्णा कुमार, ललन यादव, अजय यादव को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। तस्करों की निशानदेही पर हिन्दी बाजार के एक ट्रांसपोर्ट के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। उसी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दूसरे राज्यों से जहरीली शराब की खेप मंगायी गयी थी। विदित हो कि 14 से 18 अप्रैल तक जिले के पांच थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब के सेवन से 47 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनभर की आंख की रोशनी चली गई थी। मामले में तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली व पहाड़पुर थाने में पांच एफआईआर दर्ज की गयी थी। पांचों कांड का अनुसंधान मद्यनिषेध इकाई, पटना की टीम कर रही है। इन कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है।
जिले की सभी 405 पंचायत कृषि कार्यालय सुविधाओं से लैस होंगे। आधुनिक तकनीक के जरिए किसानों की समस्या का तत्काल निदान होगा। योजनाओं, फसलों की सुरक्षा और मौसम से संबंधित उचित सलाह दी जाएगी। कृषि विभाग ने कृषि कार्यालयों के संचालन के लिए राशि जारी कर दी है। करीब सौ करोड़ रुपये कार्यालयों में बैठने वाले सलाहकारों के मानदेय पर खर्च होंगे। वहीं, तेरह करोड़ सुविधाओं पर खर्च होंगे। जिले में कुल 405 कृषि कार्यालय में से 285 सरकारी पंचायत भवनों में संचालित हो रहे हैं। शेष किराए के भवन में संचालित हैं। इन भवनों के किराए की राशि भी भेज दी गई है ताकि कृषि कार्यालय संचालित करने में दिक्कत न आए। इसमें वहां के कृषि कार्यालय भी शामिल हैं, जो पंचायत अब नगर निकाय में शामिल हो गए हैं। सभी पंचायतों में कृषि कार्यालय संचालित होने के बाद किसानों को अपनी समस्या के लिए प्रखंड और जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी कई जगह कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार के कृषि कार्यालय में नहीं बैठने की शिकायत मिल रही थी। विभाग ने वहां बैठने के निर्देश दिए हैं। सभी कृषि कार्यालयों में कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार मौजूद रहेंगे।
कोटवा प्रखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर सूचना हुआ जारी कोटवा प्रखंड में पंचायत उपचुनाव 2023 के तैयारियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है, उपचुनाव 25 मई को कराये जाने को लेकर कार्यालय कर्मियों को निर्देश देते हुए जरूरी कागजात तैयारी करने का निर्देश दे दिया गया है, चुनाव को लेकर निर्देश में बताया गया है कि 3 से 13 मई तक नामांकन तथा 10 से 12 मई को समीक्षा ,15 मई को नाम आपसी की जाएगी , अगले 25 मई को चुनाव कराया जाएगा तथा मतगणना 27 मई को किया जाएगा , बताया गया है कि कोटवा प्रखंड के बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत में वार्ड नंबर 4 में पंच पद के लिए रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा , इस संबंध में बीडीओ सरीना आजाद ने बताया कि उपचुनाव को लेजर जारी कर दी गई है ,
**कोटवा में सुनी गई प्रधानमंत्री का मन की बात ** *पीएम का मन की बात का 100 वा एपिसोड हुआ पूरा* *मन की बात मेरे लिए पूजा और व्रत की तरह - पीएम मोदी* कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)। कोटवा प्रखंड के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात का 100 वें एपिसोड को स्थानीय लोगों के साथ भाजपा का प्रमुख नेताओं द्वारा सुनी गई। मिली जानकारी के अनुसार 3 अक्तूबर 2014 से शुरू हुआ मन की बात कार्यक्रम अपना 100 वा एपिसोड पूरा किया। कल्याणपुर विधान सभा के पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह महारानी बैरिया बूथ न. 105 पर, कोटवा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार बूथ न. 89, कल्याणपुर मंडल प्रभारी राजेश्वर यादव, बूथ न. 82, और वही बूथ स. 86 पर हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह, 111 पर भाजपा नेता मयंकेश्वर सिंह, शशिरंजन साहनी, नंदू यादव , बसंत मिश्रा, विजय राम, राजन पांडेय , अखिलेश सिंह उर्फ नन्हे सिंह,जटाशंकर सिंह, हरिहर दास, अर्जुन मुखिया, मंटू राम , अच्युतम बाजपेयी, प्रमोद सिंह सहित भाजपा के अनेकों नेताओं ने प्रखंड के दोनो मंडलो को मिला कर लगभग 60 जगहों पर पीएम का मन की बात सुना गया। मन की बात की कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कार्यक्रम मेरे लिए पूजा और व्रत के समान है। क्योंकि इसमें नागरिकों से जुड़ने का मंच मिला ।पीएम मोदी ने पिछले एपिसोड का भी जिक्र किया जिसमें कई जमीन स्तर के चैंपियन की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया गया ।प्रधानमंत्री ने कुछ लोगों के साथ अपनी बातचीत भी साझा की जिन्हें पिछले एपिसोड में शामिल किया गया था। उक्त जानकारी भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार और ने दी।
सुगौली पुलिस ने देशी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार दो को किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल।
सुगौली के कैथवलिया में वार्ड सदस्य के घर लाखों की हुई चोरी।पुलिस जांच में जुटी।
सुगौली में बड़ी संख्या में लोगों ने सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात।
बिहार सरकार के विधि मंत्री ने सुगौली नगर पंचायत के दो वाहनों को सफाई कार्य के लिए हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।
