सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक।

सुगौली के टोला सेवक और तालीमी मरकज के स्वयं सेवकों ने समर कैम्प प्राशिक्षण का किया वहिष्कार।

अब पोर्टल के माध्यम से निजी स्कूलों में निशुल्क कोटे के नामांकन की निगरानी होगी। राज्य सरकार निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के नामांकन मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सख्त निगरानी का फैसला किया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा विभाग मुख्यालय से हर निजी स्कूल पर नजर रखेगा। इसके माध्यम से उनके दावों की हकीकत भी जानी जाएगी। किस स्कूल ने कितने बच्चों का नामांकन वास्तव में लिया है, इसकी सहज जानकारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी। दरअसल, शिक्षा का अधिकारी अधिनियम (आरटीई)-2009 के प्रावधान के तहत सभी निजी विद्यालयों में कुल सीट के 25 फीसदी पर गरीब बच्चों का नामांकन निशुल्क लेना है। इसके बदले सरकार इन स्कूलों को निश्चित राशि भी देती है। यह स्कूल में उस बच्चे पर खर्च होने वाली राशि के बराबर होती है। कई स्कूल पैसे तो ले लेते हैं, लेकिन उस अनुपात में बच्चों का नामांकन नहीं लेते। लेकिन, इसकी पुख्ता मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है। मौजूदा व्यवस्था में सरकार के लिए निजी स्कूलों के दावों की परख कठिन है। तमाम प्रयासों के बाद भी कई स्कूल निशुल्क नामांकन को लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे गरीब बच्चों के नामांकन की इस महत्वपूर्ण योजना का कार्यान्वयन ढंग से नहीं हो पा रहा। इसीलिए सरकार इस वर्ष 2023-24 में इस व्यवस्था को अनिवार्य बनाना चाहती है।

चिरैया के बरैठा स्थित ईंट भठ्ठा के पास मंगलवार सुबह वज्रपात से दो मजदूरों की एक पुत्री व पुत्र बुरी तरह से घायल हो गये हैं। घायलों में नालंदा जिला अन्तर्गत केरमा गांव निवासी उमेश मांझी की 15 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी व संतोष मांझी का 7 वर्षीय पुत्र राज कुमार है। जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मंगलवार अहले सुबह आसमान में उमड़ते घुमड़ते काले बादलों के साथ बारिश शुरू हो गयी। तेेज आंधी के साथ मेघगर्जन के साथ मध्यम से हल्की बारिश हुई। जिले में 16.37 मिलीमीटर वर्षापात रिकार्ड किया गया है। इसमें सर्वाधिक मोतिहारी प्रखंड में 24 एमएम वर्षापात हुआ है। बारिश के साथ मौसम खुशगवार हो गया। विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश होने से शहरी क्षेत्र में जगह जगह जलजमाव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में थोड़ी परेशानी हुई। बारिश से हरी सब्जी, मक्का, गन्ना सहित अन्य फसलों को काफी लाभ हुआ है। कड़ी धूप से झुलस रही फसलों में बारिश से जान आ गयी है। बारिश से आम व लीची फलों को भी काफी लाभ पहुंचने की संभावना है। बारिश होने से नमी के कारण आम के टिकोले में वृद्धि होगी। वहीं लीची फलों के वृद्धि के साथ फल जल्द पककर बाजार में आने की उम्मीद है। वहीं तेज आंधी से आम के टिकोले को नुकसान हुआ है। धान का बिचड़ा तैयार करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसान खुशी से झूम उठे हैं। किसान धान बीज खरीदकर नर्सरी में गिराने का इंतजार कर रहे थे। बारिश से शहर के बीज दुकानों पर किसानों की भीड़ देखी गयी। किसान धान बीज की खरीदारी में जुटे दिखे। केविके के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारीक ने बताया कि 26 मई तक मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम खराब होने पर घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाद दी गयी है।

शहर का अगरवा मुहल्ला वार्ड 38 में जगह-जगह जल जमाव से मुहल्लेवासी परेशान है। सड़क पर जलजमाव से होकर मुहल्लेवासी गुजरने को विवश होते है। बिना बरसात के भी यहां सड़क पर जल-जमाव का नजारा देखने को मिलता है। जाम नाला के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता है। इधर होकर गुजरने पर लोग नगर निगम के व्यवस्था को कोसते है। नाले पर ही कई लोग झोपड़ी बनाकर दुकानदारी करते है। साथ ही दुकान की सफाई करके नाले में ही प्लास्टिक सहित अन्य कुड़-कचरे डाल देते है। इसके कारण नाला हर समय जाम रहता है। मोहल्लेवासियों कहते है कि एक ही नाला का कनेक्शन मोतीझील से है। साथ ही दो नाला ऐसा जिसका कनेक्शन मोतीझील से नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए दोनों नाले का कनेक्शन मोतीझील से करने पर मुहल्ले के सड़कों पर जल-जमाव से निजात पाया जा सकता है। दो वार्डो के बीचों बीच यह सड़क होने से नगर निगम का पूरा लाभ यहां नहीं मिलता है।

दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में साता लोगों पर केस दर्ज किया गया है। लखौरा ब्रहम टोला के कुसुम कुमारी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि उसकी शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनीघाट गांव के निवासी राजन ठाकुर से 22 मई 2022 को हुई थी। दहेज में बाइक नहीं देने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पंचायती भी हुई लेकिन ससुराल वाले पंचायती नहीं मानी।

तुरकौलिया व फेनहारा में हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पिस्टल, चाकू, लूट की बाइक व सेलफोन बरामद किया गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पूर्व से क्राइम हिस्ट्री रही है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने साथियों के नाम का खुलासा किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम छापेमारी कर रही है

बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया है। शहर की कई ऐसे सड़कें व चौक चौराहा है जहां जलजमाव से स्थिति भयावह बनी हुई है। जलजमाव के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नप प्रशासन द्वारा नाले की उड़ाही व सफाई के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जो नप प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों का पोल खोलता नजर आ रहा है। लेकिन इसकी चिंता न तो नप प्रशासन को है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ही। किन किन सड़कों पर है जलजमाव शहर में बरसात के कारण कौड़िहार चौक से वार्ड नंबर 19 होते हुए भगवानपुर जानेवाली सड़क में जलजमाव की स्थिति है। वहीं ब्लॉक रोड से स्टेशन जानेवाली सड़क, रामजानकी मंदिर से पुराना एक्सचेंज रोड, मौजे चौक से मछली मंडी होते हुए मेन रोड जानेवाली सड़क एवम वार्ड नंबर 20 के खटीक टोला मोहल्ले में सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। हो रही लोगों को परेशानी शहर के संजीत कुमार राय, पिंटू कुमार, सुरेश कुमार, राहुल कुमार एवम सुधीर मिश्र आदि का कहना है कि नप प्रशासन द्वारा सड़कों के दोनों किनारे जाम पड़े नालों का जीर्णोद्धार नहीं किए जाने के कारण बरसात का पानी सड़कों पर बह रहा है। लेकिन इसकी चिंता किसी को नहीं है। परेशानी से अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है।

प्रसिद्ध चिकित्सक व आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण की अध्यक्षता में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक व गणमान्य लोगों की एक बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा घोषित निक्षय मित्र योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त योजना अंतर्गत टीबी के मरीजों को पौष्टिक पोषाहार व समुचित इलाज का निर्णय लिया गया। चिकित्सकों ने इस कार्य को नेक एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य बताया। नतीजतन डॉक्टर्स समूह व गणमान्य व्यक्तियों ने 5 से लेकर 10 मरीजों को पौष्टिक पोषाहार देने की योजना पर हामी भरी। डॉ. आशुतोष शरण ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस योजनांतर्गत गरीब टीबी मरीजो को पौष्टिक पोषाहार देकर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में एक सजग डॉक्टर व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना हमलोगों का कर्त्तव्य होता है। उन्होने 25 मरीजो को गोद लेने की घोषण की। वहीं गोद लेने वाले अन्य चिकित्सकों में डॉ. डीनाथ, डॉ. स्वस्ति सिन्हा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गौतम भारद्वाज, डॉ. विभु पाराशर, डॉ. निखिल शरण, डॉ. विश्वज्योति रॉय, ड़ॉ. जैनेन्द्र कुमार, ड़ॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सौरभ गुप्ता, हिजबुल्ला, डॉ. जितेन्द्रनाथ गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, अजय कुमार सिंह, विकास सिंह इत्यादि के नाम शामिल है। इस पहल के बाद कुल 125 मरीजों को गोद लेकर चिकित्सकों ने एक बड़ी जिम्मेवारी लेते हुए सामाजिक क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य किया है। वहीं इस आशय का पत्र जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को भी दिया गया। जबकि उसकी प्रतिलिपि राज्यपाल को भी प्रेषित की गयी है।