सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आयोजित होने वाले समर कैंप के लिए 26 हजार 527 शिक्षा सेवक और 30 हजार जीविका संसाधन सेवी को वोलेंटियर (स्वयंसेवक) बनाया जाएगा। इसके अलावा एनसीसी के दो हजार कैडेट्स, ‘प्रथम’ के 30 हजार, डायट के दो हजार शिक्षार्थी के साथ कई और एनजीओ के लोग स्वयंसेवक रहेंगे। ये बच्चों को गणित व भाषा का पाठ पढ़ाएंगे। इन सभी को प्रशिक्षण देने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से मास्टर ट्रेनर तैयार किये गये हैं। 30 मई तक सभी को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षक या मास्टर ट्रेनर के तौर पर जन शिक्षा के रिसोर्स पर्सन, बीईओ, जीविका और ‘प्रथम’ के लोग रहेंगे। सभी प्रखंड स्तर पर जीविका के 2670 मास्टर ट्रेनर बनाये गये हैं। इसके अलावा तीन सौ ‘प्रथम’ के शिक्षा विशेषज्ञ के साथ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) भी शामिल रहेंगे। स्वयंसेवकों को ब्लैकबोर्ड और चॉक सेट मिलेंगे एक से 30 जून तक समर कैंप का आयोजन 534 प्रखंडों के टोला और मोहल्लों में होगा। इसके लिए सभी मध्य विद्यालय के प्राचार्य की ओर से उनके स्कूल से संबद्ध होने वाले स्वयंसेवकों को एक-एक कैलेंडर, ब्लैकबोर्ड व एक -एक डब्बा चॉक दिया जाएगा। इस पर होने वाला खर्च स्कूल अपने कंपोजिट ग्रांट से करेगा। हर स्वयंसेवक पढ़ाने के दौरान ब्लैक बोर्ड का इस्तेमाल करेंगे।
एन.एच 28 पर पिपरा थाना के चिंतामनपुर बाजार टोला के समीप सड़क दुर्घटना में चिंतामनपुर खास टोला निवासी रामनाथ महतो(35) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पटना से बस द्वारा चौक पर उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि ठोकर लगने से उसकी मौत हो गयी।
प्रशासनिक उदासीनता के कारण जिला में अवैध जांच घर फलफूल रहा है। हालत यह है कि बड़ी संख्या में जिला में जांच घर चल रहा है। लेकिन न तो इनके खिलाफ कोई छापेमारी होती है और न कोई कार्रवाई। जबकि पिछले वर्ष जांच टीम ने 135 जांच घर को फर्जी होने का रिपोर्ट दिया था। हालत यह है कि रिपोर्ट कागज में ही रह गया। जांच टीम ने अवैध135 जांच घरों को किया था चिह्नितमिली जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में जिला में संचालित फर्जी जांच घर की खोज कर उन्हें बंद कराने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में सिविल सर्जन के द्वारा एक जांच कमेटी बनाई गई। जांच कमेटी ने जिला में135 जांच घर को मानक के अनुसार नहीं बताते हुए उनके अवैध तरीके से संचालन का रिपोर्ट दिया था। इस रिपोर्ट के अनुसार सिविल सर्जन ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र प्रभारियों को प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के साथ इन अवैध जांच घर को बन्द कराने व थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। मगर एक भी फर्जी जांच घर बन्द नहीं हुआ। इसको लेकर चिकित्सा प्रभारियों का कहना है कि प्रशासन व पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है।
पुलिस ने एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान में प्रतिबंधित मादक पदार्थ सवा चौबीस किलो गाजा बरामद करने में सफलता पाई है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सिवान जिला के थाना दरौधा क्षेत्र के ग्राम रुकुन्दीपुर का संजय कुमार श्रीवास्तव पिता सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव है। पुलिस उक्त तस्कर का स्कार्पियो, उसपर लदा 24 किलो 250 ग्राम गाजा व दो मोबाइल बरामद किया है।
खरीफ सीजन में मड़ुआ,ज्वार व बाजारा की खेती होगी। इसकी तैयारी को लेकर जिले में बीज की आपूर्ति कर दी गयी है। अनुदानित दर पर किसानों को बीज मुहैया कराए जाएंगे। जिले में 1 क्विंटल मड़ुआ व ज्वार-बाजार के 2 क्विंटल बीज की आपूर्ति की गयी है। मड़ुआ 47.50 रुपये प्रति किलो, ज्वार 32.50 रुपये प्रति किलो व बाजारा 67.50 रुपये प्रति किलो की दर से किसानों को बीज मुहैया कराया जाएगा। एक किसान को अधिकतम एक एकड़ के लिए बीज की आपूर्ति की जाएगी। अनुदानित दर पर मिलेगा धान का बीज जिले में किसानों को अनुदानित दर पर धान का बीज मुहैया कराया जाएगा। इसके तहत 10 वर्ष से कम आयु के 2628 क्विंटल धान के बीज की आपूर्ति की गयी है। इसपर 20 रुपये प्रति किलो की दर से अनुदान का लाभ मिलेगा। वहीं 10 वर्ष से अधिक आयु वाले 1285 क्विंटल धान बीज की आपूर्ति की गयी है। इसपर प्रति किलो 15 रुपये की दर से अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत मिले 157 क्विंटल धान बीज मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत जिले को 157.2 क्विंटल धान बीज की आपूर्ति की गयी है। इसपर प्रति किलो 90 प्रतिशत की दर से अनुदान का लाभ किसानों को मिलेगा। एक राजस्व ग्राम के दो किसानों को अधिकतक आधा एकड़ के लिए 6-6 किलो धान बीज मुहैया कराया जाएगा। 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित उक्त योजना के तहत बीज के लिए किसान 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद किसानों के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाकर किसान अपने प्रखंड के संबंधित बीज विक्रेता से बीज प्राप्त कर सकेंगे।
रक्सौल के बुनियाद केंद्र में बुधवार को एक कार्यक्रम के बीच दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के बीच श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। रक्सौल बुनियाद केंद्र की प्रभारी डॉ इमराना खातून की देख रेख में श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। डॉ इमराना ने बताया कि पूर्व से बुनियाद केंद्र पर आए जिन लोगों की जांच की गई थी, उनके बीच हियरिंग एड का वितरण हुआ है। बुनियाद केंद्र से बुधवार को कुल 9 लोगों को हियरिंग एड दिया गया, जिसमें 3 दिव्यांग और 6 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। डॉ खातून ने बताया कि रक्सौल में संचालित बुनियाद केंद्र से दिव्यांग, वृद्ध, विधवा महिला आदि लोगों को कई तरह की सुविधा निशुल्क दी जाती है। जिसमे आंख की जांच के बाद चश्मा वितरण, कान की जांच के बाद सुनने वाली मशीन का वितरण, दिव्यांग लोगों के लिए ट्राई साइकिल, फिजियोथेरेपी की सुविधा, स्पीच एंड हियरिंग थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क है। अनुमंडल के लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुगौली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत।
