शहर का अगरवा मुहल्ला वार्ड 38 में जगह-जगह जल जमाव से मुहल्लेवासी परेशान है। सड़क पर जलजमाव से होकर मुहल्लेवासी गुजरने को विवश होते है। बिना बरसात के भी यहां सड़क पर जल-जमाव का नजारा देखने को मिलता है। जाम नाला के कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता है। इधर होकर गुजरने पर लोग नगर निगम के व्यवस्था को कोसते है। नाले पर ही कई लोग झोपड़ी बनाकर दुकानदारी करते है। साथ ही दुकान की सफाई करके नाले में ही प्लास्टिक सहित अन्य कुड़-कचरे डाल देते है। इसके कारण नाला हर समय जाम रहता है। मोहल्लेवासियों कहते है कि एक ही नाला का कनेक्शन मोतीझील से है। साथ ही दो नाला ऐसा जिसका कनेक्शन मोतीझील से नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए दोनों नाले का कनेक्शन मोतीझील से करने पर मुहल्ले के सड़कों पर जल-जमाव से निजात पाया जा सकता है। दो वार्डो के बीचों बीच यह सड़क होने से नगर निगम का पूरा लाभ यहां नहीं मिलता है।
