प्रसिद्ध चिकित्सक व आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण की अध्यक्षता में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक व गणमान्य लोगों की एक बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा घोषित निक्षय मित्र योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त योजना अंतर्गत टीबी के मरीजों को पौष्टिक पोषाहार व समुचित इलाज का निर्णय लिया गया। चिकित्सकों ने इस कार्य को नेक एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य बताया। नतीजतन डॉक्टर्स समूह व गणमान्य व्यक्तियों ने 5 से लेकर 10 मरीजों को पौष्टिक पोषाहार देने की योजना पर हामी भरी। डॉ. आशुतोष शरण ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस योजनांतर्गत गरीब टीबी मरीजो को पौष्टिक पोषाहार देकर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में एक सजग डॉक्टर व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना हमलोगों का कर्त्तव्य होता है। उन्होने 25 मरीजो को गोद लेने की घोषण की। वहीं गोद लेने वाले अन्य चिकित्सकों में डॉ. डीनाथ, डॉ. स्वस्ति सिन्हा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गौतम भारद्वाज, डॉ. विभु पाराशर, डॉ. निखिल शरण, डॉ. विश्वज्योति रॉय, ड़ॉ. जैनेन्द्र कुमार, ड़ॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सौरभ गुप्ता, हिजबुल्ला, डॉ. जितेन्द्रनाथ गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, अजय कुमार सिंह, विकास सिंह इत्यादि के नाम शामिल है। इस पहल के बाद कुल 125 मरीजों को गोद लेकर चिकित्सकों ने एक बड़ी जिम्मेवारी लेते हुए सामाजिक क्षेत्र के लिए बेहतर कार्य किया है। वहीं इस आशय का पत्र जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को भी दिया गया। जबकि उसकी प्रतिलिपि राज्यपाल को भी प्रेषित की गयी है।