तरियानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को मेगा कैम्प के दूसरे चरण में लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 41 टीम लगाई गई। 12-13 जुलाई को भी तरियानी प्रखंड के आठ पंचायतों में अभियान चलाया गया था, जबकि 15-17 जुलाई को बाकी के पंचायतों में टीकाकरण किया जाएगा। गुरुवार को छतौनी, सोनवर्षा, विशम्भरपुर, शरीफनगर, वृंदावन पंचायत में विशेष कैम्प आयोजित कर टीकाकरण किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सुप्पी प्रखंड के बागमती नदी में लगातार कई दिनों से पानी बढ़ रही है। जिसके कारण से जमला निवासी अपना-अपना सामान ठिकाने पर लगाना शुरू कर दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव से मुलाकात कर लोगों के समस्या से अवगत कराया है श्री पिंटू ने जिलाधिकारी को जलजमाव जाम समेत अन्य कई जनहित मुद्दों पर ध्यानाकर्षण कराया है

दर्जनों गांवों के लोग दुखी हैं इस समस्या से मिलेगी निजात कब डॉ. केशव कुमार सीतामढ़ी ,बाजपट्टी चचरी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिर भी लोगों का आवागमन पूर्व की भांति चालू है जिसके वजह से बड़ी घटना घट सकती है इससे पहले कई घटनाएं घट चुकी है । इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा चचरी पुल का पुनः निर्माण की कोई व्यवस्था भी नहीं है इसे बंद ही करना पड़ेगा इससे पहले घटित घटना में प्रखंड स्तरीय अधिकारी आए और गए जहां किसी भी प्रकार की सुधार नहीं की गई जिससे आगे कोई घटना घटित नहीं हो । नो एंट्री की सूचना घटित घटना के न आगे हैं और न पीछे है ,फिर कभी घटना घट सकती है जिस पर प्रशासनिक नजर बिल्कुल नहीं है आपको बताते चलें कि पिछले दो वर्ष पहले बाढ़ के चपेट में आने से बह चुकी आरसीसी पुल का अभी तक किसी भी प्रकार की पुल बनने की कोई प्रक्रिया नजर नहीं आ रही है । आपको बताते चलें कि यह बाजपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा पंचायत के सोनमनी टोल ग्राम स्थित यह पुल बाजपट्टी से रसलपुर होते हुए सुरसंड जाने वाली सड़क मार्ग की पुल थी । जिसके टूटने के बाद कई घटनाएं घट चुकी है कई लोग इस चचरी पुल से गिरकर घायल हो गए और कई की मृत्यु हो चुकी है ,फिर भी किसी भी नेता की नींद नहीं खुल रही है सात पंचायत के पचासों गाँव के लोगों का यही एकमात्र सड़क है जिसके सहारे उनका ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय सभी कार्य निर्भर करता है कई चुनाव आए और गए नेता लोग दूर-दूर से दूसरे रास्ते से आना जाना तो कर लेते हैं । पुल के नाम पर विकास के नाम पर अपनी जीत हासिल करने के बाद पुनः दिखते नहीं और अभी तक पुल बनने की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है । इन सभी ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण हो और इस पर जिला स्तरीय अधिकारी अपने स्तर से जांच करें ।

सीतामढी ब्रेकिंग, ईंखोत्पादक संघ ने रीगा चीनी मिल को चालू करने के मुद्दे को लेकर जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का खटखटाया दरवाजा .............. सीतामढी- 13 जुलाई 2021- इखोत्पादक संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने रीगा चीनी मिल को चालू कराने के संबंध में एक लिखित ज्ञापन जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष को दिया है और विस्तार से समस्याओं को गिनाया है. श्री सिंह ने कहा कि रीगा चीनी मिल पिछले साल नहीं चालू होने से चालीस हजार ईंख काश्तकारों और सात सौ कामगारों से जुड़े 5 लाख की आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है.उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है.किसानों के बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए और हर हाल में चीनी मिल को इस सीजन में चालू कराने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए.. श्री कुशवाहा ने इन बातों पर पूरी सहमति जताई और कहा कि वह इस संबंध में पूरी मुस्तैदी से लगेंगे और चीनी मिल चालू हो जाए इसके लिए प्रयास करेंगे.इस मौके विधान पार्षद रामेश्वर महतो, पूर्व विधायक खलील अंसारी, जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, रामबाबू सिंह संजय कुमार सिंह,गुणानंद चौधरी, लखनदेव ठाकुर, अनुठालाल पंडित,शंकर बैठा उपस्थित थे,सभी इसका समर्थन किया, सत्येंद्र कुशवाहा का कहना था कि अगर मिल चालू नही होगा, तो हमलोगों जैसे हजारों लोगों का परिवार बर्बाद हो जाएगा.बाद में प्रेस वार्ता के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने इसकी चर्चा की और कहा कि रीगा मिल चालू करने के संबंध में मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकालेंगे।

सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के ससौला पंचायत के वार्ड नंबर 6 बिरता टोला में आवागमन आपसी असहमति के 2005 से ही अवरुद्ध था. उक्त सरक ससौला दुर्गा मंदिर से बिरता टोला होते हुए मसाही शेक टोली से बराही चितमन को जोड़ती है. भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया विधायक मोतीलाल प्रसाद एवं बिभाग को इसकी सूचना दी .जिसके अलोक में विधायक ने तत्काल विभाग से बात कर आवागमन चालू करने का निर्देश दिया. और बताया कि जल्द इस सड़क का निर्माण किया जायगा. चंदन झा वार्ड सदस्य श मुनींद्र झा,रंजेश झा,नवीन , सुभाष झा,रौशन राय,रोहित सिंह समेत सभी ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक मोतीलाल प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापन किया.

सीतामढ़ी /बोखड़ा/ कोविड 19 का टीकाकरण उपलब्ध होते ही सोमवार को स्थानीय पीएचसी के अंतर्गत मध्य विद्यालय चकौती, मध्य विद्यालय सामर,पंचायत भवन खड़का,स्वास्थय उपकेन्द्र सौरिया,में कोविड19 का मेघा कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमे 18 वर्ष से 44 वर्ष तक एवं 45 वर्ष से ऊपर तक के लोगों को टीकाकरण किया गया जिसमें लगभग 1300 लोगो को टिका दिया गया।वही बीडीओ रीता कुमारी के द्वारा विभिन्न कैम्पो का निरीक्षण किया गया। लोगो की अधिक भीड़ की वजह प्रखंड से कार्यपालक सहायक को बुलाकर कोविड वैक्सीनेशन कार्य मे लगाया गया।टीकाकरण कार्य मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद,स्वास्थ प्रबंधक अनिल कुमार,सीएचओ कुमारी विनीता, पीरामल फाउंडेशन बिटीओ कुमार ताराचंद ,बीएम केयर रोहित कुमार, लेखापाल राजेश कुमार दास,एन एम मनीला कुमारी, मधुमति कुमारी,सेविका कंचन मिश्रा,अश्मी मिश्रा,निरंजना कुमारी,डाटा ऑपरेटर शुभम कुमार, राजू कुमार,जीविका के सामुदायिक समन्वयक शंभू झा, सच्चिदानंद चौधरी ,राघवेंद्र कुमार, एच एन एस एमआरपी चांदनी कुमारी, निभा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंबा झा, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, संगीता गुप्ता, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।।

सीतामढ़ी/नानपुर/ प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दमोहन पासवान की अध्यक्षता में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर संध्याकालीन समिक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगे के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफ़लता को लेकर चर्चा की गई ।आज कुल 600 लोगो को कोविड वैक्सीनेशन किया गया। कल नानपुर के 6 स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा जिसमें कोयली पंचायत के पंचायत भवन्, आंगनबाङी केन्द्र संख्या 166, सरकार भवन, नानपुर दक्षिण पंचायत भवन, नौवाडीह प्राथमिक विद्यालय, और जानीपुर बुनियादी विद्यालय में वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। मौके पर डब्लू एच ओ के एस एम ओ डा नरेन्द्र , चिकित्सा पदाधिकारी डा इरशाद आलम मानिटर अमित कुमार्, बीएचएम अवनीश कुमार, बीसीएम सर्वानन्द पांडेय शामिल थे।