Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सुप्पी प्रखंड के जमाला गाँव निवासी नदी के कटाव से पूरी तरह से भयभीत हो गई है बताते चलें कि यहां की स्थिति गंभीर बनी हुई है बागमती नदी प्रतिदिन जामाला गाँव की ओर कटाव कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी प्रशासन ने दिखाई दादागिरी बेगुनाह पत्रकार पर कॉलर पकड़ने का गलत इल्जाम लगाकर भेजा गया जेल 19 तारीख को जन अधिकार पार्टी इस मामले को लेकर सीतामढ़ी में बैठेंगे भूख हड़ताल पर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुप्पी प्रखंड के ससौला रामनगरा मसाही, इन सभी सेंटरों पर आज फिर से लगेंगे कोरोना का टीका सभी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत अंतर्गत 17 वार्ड है।लेकिन किसी भी वार्ड में अभी तक कोविड-19 का टीका पूरे तरीके से नहीं लग पाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परिहार प्रखंड के एक गाँव में बाल विवाह होने की सूचना जैसे ही जिलाधिकारी को प्राप्त हुई जिला प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया,और प्रशासन की तत्त्परता से बाल विवाह को रोक दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका की शादी नेपाल में होना तय हुआ था। सूचना प्राप्त होते ही ,जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश पर बाल विवाह रोकने के लिए वरीय उप समाहर्ता रंजना भारती के नेतृत्व में स्थानीय थाना के सहयोग से बालिका का उम्र का भौतिक सत्यापन की गई। सत्यापन के दौरान उपलब्ध आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि का अवलोकन किया गया जिसके अनुसार उम्र 16 वर्ष की थी ,वैसे वास्तवित रूप से देखने पर बालिका का उम्र लगभग 13 - 14 वर्ष प्रतीत हो रही थी। ग्रामवासीयो की उपस्थिति अग्रेतर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी संजीव कुमार के द्वारा पंचायत परामर्शी समिति के अनुमोदन पर बांड बनवाकर बालिका को अभिभावक को सुपुर्द किया गया। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया बाल विवाह, बचपन खत्‍म कर देता है। बाल विवाह बच्‍चों की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और संरक्षण पर नकारात्‍मक प्रभाव डालता है। बाल विवाह का सीधा असर न केवल लड़कियों पर, बल्कि उनके परिवार और समुदाय पर भी होता हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम के अंतर्गत आर्थिक दंड के साथ कारावास की सजा का भी प्रावधान है। जिलाधिकारी ने कहा की बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर है। प्रथम संस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया बाल विवाह जैसे कुप्रथा के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास होना महत्वपूर्ण है। मौके पर मनोहर कुमार केसरी, रीता कुमारी प्रथम संस्था के बिरेन्द्र कुमार, प्रथम चाइल्ड लाइन से महिमा कुमारी, बिलटू प्रसाद, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

केंद्र सरकार द्वारा महंगाई के कम करने में नाकाम रहने के खिलाफ खिलाफ यूबा कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष सम शाहनवाज के नेतृत्व में निकाला गया साइकिल रैली

मोहनपुर में एक साथ तीन घरों में चोरी । मधेषरा सरपंच मो जहांगीर याद खान ने कहा-ग्रामीण पुलिस को गांवों में रक्षा के लिए बनाया गया है,जिसे बैंकों में ड्यूटी थमा दी गयी है,गांवों में बेतहाशा चोरी की घटना बढ़ी है,अभी भी वक्त है कि ग्रामीण पुलिस को ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्ती में लगाया जाए । सोनबरसा / सीतामढ़ी : प्रखंड के मोहनपुर ग्राम में अञात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर लोगों में दहशत कायम कर दी। महेश राम के घर से सेंधमारी कर दस हजार नकद, एक मोबाइल, सोना एवं चांदी के गहना की चोरी की। बह्मदेव महतो के घर से नकद पंद्रह हजार, एक मोबाइल, सोना चांदी के गहने वहीं सीता देवी के घर से सेंधमारी कर बीस हजार नकद,चांदी एवं सोना के गहने एवं नये कपडे की चोरों ने चोरी की। महेश राम के परिवार में आहट लगने पर देखा घर में चोरी हुई है। परिजन तीन बजे के आसपास भुतही ओपी में आकर सूचना दी। सूचना पर ओपी प्रभारी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। एक ही रात गांव के तीन घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।

सीतामढ़ी.पुलिस द्वारा 35 लोग़ो से कुल 17,500/-रुपया वाहन अधिनियम के तहत तथा मास्क फ़ाईन के तहत 66 लोग़ो से कुल 3300/- रुपया जुर्माना के रूप में वसूला गया है । जिले में कुल 21 लोग़ो को गिरफ़्तार किया गया है ।