मोहनपुर में एक साथ तीन घरों में चोरी । मधेषरा सरपंच मो जहांगीर याद खान ने कहा-ग्रामीण पुलिस को गांवों में रक्षा के लिए बनाया गया है,जिसे बैंकों में ड्यूटी थमा दी गयी है,गांवों में बेतहाशा चोरी की घटना बढ़ी है,अभी भी वक्त है कि ग्रामीण पुलिस को ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्ती में लगाया जाए । सोनबरसा / सीतामढ़ी : प्रखंड के मोहनपुर ग्राम में अञात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर लोगों में दहशत कायम कर दी। महेश राम के घर से सेंधमारी कर दस हजार नकद, एक मोबाइल, सोना एवं चांदी के गहना की चोरी की। बह्मदेव महतो के घर से नकद पंद्रह हजार, एक मोबाइल, सोना चांदी के गहने वहीं सीता देवी के घर से सेंधमारी कर बीस हजार नकद,चांदी एवं सोना के गहने एवं नये कपडे की चोरों ने चोरी की। महेश राम के परिवार में आहट लगने पर देखा घर में चोरी हुई है। परिजन तीन बजे के आसपास भुतही ओपी में आकर सूचना दी। सूचना पर ओपी प्रभारी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। एक ही रात गांव के तीन घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।