कोरोना काल में किसी के घर मदद के लिए भी जाते हाँ तो भगा दिया जाता है। सरकार की ओर से भी कोई सुविधा प्राप्त नहीं होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रीगा में गिरा खपरैल घर एक वृद्ध महिला की हुई मौत ,परिजन में मचा कोहराम ,सामाजिक कार्यकर्ता धीरज मंडल समेत अन्य ने सभी तरह की सरकारी सहायता राशि दिलाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता निशांत मिश्रा ने बताया कि प्रखंड वभवनगामा पंचायत सुप्पी गांव वार्ड नंबर 12 के महादलित के सैकड़ों परिवार सड़क और राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन सुप्पी प्रखंड के किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी पदाधिकारी को इनकी शिकायत सुनने की फुर्सत नहीं है ।उक्त बातें कहना है प्रगतिशील किसान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह का. साथ ही उन्होंने बताया कि वहां के स्थानीय महादलित का कहना है कि हम लोगों ने सड़क निर्माण, एवं राशन कार्ड हेतु सभी स्थानीय मुखिया, सरपंच, प्रखंड विकास पदाधिकारी को बताया लेकिन किसी भी विभाग के तरफ से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
कुंदन प्रशांत छात्र जिला अध्यक्ष जदयू के नेतृत्व में किया गया प्रखंड अध्यक्ष का विस्तार। जिसमें मेजरगंज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विकास कुमार मेजरगंज निवासी एवं पुपरी निवासी पुपरी प्रखंड के अध्यक्ष के लिए चुने गए।
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को बसंतपट्टी चौक स्थित एक नीजी विद्यालय मे संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवलाला सिंह ने की।बैठक मे पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा, बुथ स्तर पर संगठन के विस्तार सहित कई विषयों पर चर्चा की गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बकरीद व आनेवाले पर्वों को पर्व की तरह हंसी खुशी रूप मे मनाने हुए आपसी भाईचारे व सौहार्द को बरकरार रखते हुए मनायें,तभी पर्व मनाने का मजा आयेगा।ये बातें थाना परिसर मे बकरीद पर्व के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक मे एसडीएम इश्तेयाक अली खान ने कही।उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरा लहर को देखते हुए सरकारी गाईडलाईन का अनुपालन करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस ने शनिवार की संध्या मे अदौरी बाजार से नशे की हालत मे हंगामा करते हुए एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान अदौरी गांव के ही चंदन सिंह के रूप मे की गयी है।गिरफ्तार नशेड़ी को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डीडीसी विशाल राज ने शनिवार को दोस्तीया के कटैया गांव मे जीविका दीदी के घर पर पौधा लगाकर हरित जीविका हरित बिहार अभियान की शुरुआत की।डीडीसी नेदीदीयों को फलदार पौधा प्रदान करते हुए कहा कि जीविका दीदीयां बिहार मे सामाजिक व आर्थिक विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के मनीयारी चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर वह हाथ में सरकार विरोधी नारे लिखे तत्था थे लेकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के नीतीश कुमार मुर्दाबाद नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद केंद्र सरकार होश में आओ समेत अन्य दर्जनों स्लोगन के साथ राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
