Transcript Unavailable.
रीगा चीनी मिल को नीलाम करेगी सरकार, सरकार ने किया रास्ता साफ अब जल्द होगा रीगा चीनी मिल की नीलामी। नए खरीदार होने के बाद किसानों को मिलेगी राहत, गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने कर दी घोषणा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने जबरिया बाल मजदूरी और ट्रैफिकिंग (तस्करी) के तेजी से बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए राजनीतिक दलों और सांसदों से संसद के आगामी मानसून सत्र में फौरन एंटी ट्रैफिकिंग बिल (तस्करी रोधी विधेयक) को पारित करने की मांग की है। एंटी ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में जिला के डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी में बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा गठित बाल संरक्षण समिति के सदस्य के द्वारा बिल के समर्थन में जागरूकता मार्च की शुरुआत की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी प्रखंड कार्यालय परिसर में आज नए प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ ने अपना योगदान किया योगदान करने के साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों के काम आना होगा साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी श्री सौरभ ने कहा कि लोग जो एक प्रखंड विकास पदाधिकारी से उम्मीद रखता है उन तमाम उम्मीदों को उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे
सुप्पी. बकरीद के पूर्व संध्या पर अंचल अधिकारी राम जी प्रसाद केशरी एवं पुलिस पदाधिकारी सु मो० मंजर आलम के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड़ के सभी मस्जिदों का निरीक्षण किया गया. उक्त पदाधिकारियों ने बताया कि कल के नमाज अदा करने हेतु सरकार के द्वारा कोविड - 19 के गाड लाइन के अनुसार जारी निर्देश के आलोक में भीड़ भाड़ से बचते हुए अपने अपने घरों में नमाज अदा करने की सलाह दी गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी/ बकरीद त्योहार पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को देमा गांव में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अस्पताल में तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल करने वालीं एक महिला समेत अन्य का कटा चालान - 6 लोगों ने भरी जुर्माने की राशि सीतामढ़ी। 19 जुलाई तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सदर अस्पातल परिसर एवं उसके आस-पास के जगहों में सोमवार को धावा अभियान नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा के द्वारा चलाया गया। जिसमें तंबाकू एवं तम्बाकू उत्पादों का इस्तेमाल करने वालों का चालान काटा गया। जिसके तहत 6 लोगों को जुर्माना भरना पड़ा। एक महिला तम्बाकू उत्पादों के सेवन करते हुए पकड़ी गई, जो गुटखे का सेवन कर रही थी। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि तम्बाकू उत्पादों का सेवन कर के यत्र –तत्र थूकने से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। इसलिए तम्बाकू सेवन करने वाले लोगों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें तम्बाकू पदार्थों के सेवन करते हुए लोगों से जुर्माना वसूला गया। सदर में विभिन्न जगहों पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लोगों से जुर्माना वसूला गया साथ हीं उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर दोबारा ऐसा करते पाए गए तो छह महीने जेल की भी सजा हो सकती है। कोरोना काल में वायरस से आम लोगों को बचाने के लिए बहुत ही आवश्यक है कि जहां तहां थूकने वाले को रोका जाए। अभी करोना वायरस से आम लोगों को बचाने के लिए आवश्यक है कि सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों को रोका जाए। तम्बाकू उत्पादों के सेवन कर के जहां तहां थूकने से भी कोरोना वायरस के फैलने का खतरा रहता है। कोरोना से बचने के लिए उठाया गया कदम: डॉ सिन्हा ने बताया तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बहुत हीं हानिकारक है। थूकना संक्रामक रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है। तंबाकू सेवन करने वाले की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है। थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी यथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। भा.द.वि. (आईपीसी) की धारा 268 एवं 269 के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षापूर्ण अथवा विधि विरुद्ध कार्य करेगा जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है तो उसे छह माह की कारावास एवं अथवा 200 रुपये जुर्माना किया जा सकता है।
बबीता ने टीका के प्रति मन की बेरुखी दूर किया - बबिता देवी के प्रयासों से टीका लगवाने पहुंच रहे लोग, महिलाओं का विश्वास जीतने में भी सफल हुई शिवहर, 19 जुलाई। कोरोना काल में आशा कार्यकर्ता बबीता देवी मजबूत हौसलों के साथ अपने फर्ज को निभा रहीं हैं। तमाम परेशानियों के बीच बबीता बेखौफ होकर गांव में वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। वहीं टीकाकरण के लिए महिलाओं की भागेदारी को भी बढ़ाने में बबीता देवी लगी हैं। जिसमें उन्हें कामयाबी मिली है। उनके प्रयासों का असर अब उनके पोषण क्षेत्र के लोगों के बीच दिखने लगा है। लोग टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। बबीता देवी ने बताया कि वो निरंतर कोरोना काल में ड्यूटी कर रही हैं। सर्वे का काम हो या कांटेक्ट ट्रेसिंग, सभी काम अपनों की सुरक्षा के लिए किया है। आज इस वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन के रूप में कारगर हथियार है। इसलिये वैक्सीन मेरे क्षेत्र के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। सुरक्षित है टीका, हमने भी लगवाया है बबीता देवी बताती हैं कि वो घर-घर जाकर लोगों को टीका लेने के लिए समझा रही हैं। साथ ही नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवाने का न्योता दे रही हैं। स्वयं टीका लगवाने का उदाहरण देकर लोगों को इससे सुरक्षित होने और टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि ये टीका पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है। लोगों को अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लेना चाहिए। कोरोना का टीका पूर्णतः सुरक्षित है बबीता ने बताया कि पहले वैक्सीन के प्रति लोगों के मन में तरह-तरह की शंकायें थीं। जिसके कारण लोग टीका लगवाने से घबरा रहे थे। कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच जो भी अफवाहें या भ्रांतियां फैली थी वह अब न के बराबर है। इस वजह से लोगों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक बदलाव आया है। लोग प्रतिदिन टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। बबीता देवी ने बताया कि उनके प्रयास से लोगों में जागरूकता आयी है। इसी का नतीजा है कि उनके पोषण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने टीकाकरण कराया। पुरुष के साथ महिलाएं भी टीका लेने के लिए घर से निकल रहीं हैं। पिपराढी में मेगा टीकाकरण अभियान पिपराढी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को मेगा कैम्प अयोजित कर लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए कई टीमों को लगया गया था। मध्य विद्यालय परसौनी बैज, मध्य विद्यालय देकुली धर्मपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र पिपराही, पंचायत भवन धनकौल सहित कई केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। सिविल सर्जन डॉ राजदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
बकरीद एवं श्रावणी पर्व पर कोविड जाँच बढ़ाने को लेकर डीएम ने दिया दिशा निर्देश - बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्टिंग बढ़ायी जाए - डीएम मोतिहारी,19 जुलाई। देश में बढ़ रहे कोविड 19 के मामलों के बीच सतर्कता बरतते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मोतिहारी के सिविल सर्जन को आगामी बकरीद एवं श्रावणी पर्व पर कोविड जाँच बढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने त्यौहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं कोविड टेस्टिंग को बढ़ाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोविड टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले कम नहीं हो पा रहे हैं। वर्तमान में कोविड जाँच का दायरा बढ़ाना होगा। उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि कोविड संक्रमण के आइसोलेट मामलों को देखें और ध्यान देकर कार्रवाई करें। स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट और सघन इलाकों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए- जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मार्केट और सघन इलाकों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए। कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास टीकाकरण और टेस्टिंग यही दो हथियार हैं। यही हमें आगे संभावित तीसरे लहर से बचायेगा। इसलिए आक्रामक तरीके से टेस्टिंग की संख्या बढ़ानी होगी। उन्होंने बाहर से गाड़ियों के द्वारा आने वाले यात्रियों के टेस्टिंग कराने पर भी जोड़ दिया। कोविड 19 संक्रमण का मामला मिलने पर पूरे गांव के सभी लोगों का टेस्टिंग करायी जाए। मास्क चेकिंग और वाहन चेकिंग का अभियान चलाएं। राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का अनुपालन करवाएं। कोरोना संबंधी आदेश में त्यौहार के संबंध में स्पष्ट उल्लेख है कि क्या-क्या कार्यक्रम निषेध हैं, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, भीड़भाड़ को एक जगह पर एकत्रित नहीं होने देना है। धार्मिक स्थलों के बाहर भी आयोजन प्रतिबंधित है और जुलूस भी नहीं निकलेगा। धार्मिक स्थलों और शिवालयों को बंद रखने का निर्देश- डीएम ने कई अल्पसंख्यक संगठनों से संपर्क किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थानीय प्रशासन को ईदगाह और मस्जिद कमेटी को अवगत करा देना चाहिए कि अभी यह बंद रहेंगे। स्थानीय थाना भी मोहल्ले में लोगों और मस्जिदों को बंद रखने के संबंध में जानकारी दें। बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड ने धार्मिक स्थलों को बंद रखने का पत्र निकाला है। अल्पसंख्यक शीर्ष संगठन इमारते शरिया भी कोविड काल में सरकार की चिंता को समझता है। अन्य संगठनों के साथ वो मिलकर सामूहिक अपील निकालेंगे। कुर्बानी के संबंध में भी सावधानी अपेक्षित है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए कानून का पालन करते हुए बकरीद मनाया जाए। उन्होंने भी बकरीद के साथ श्रावणी मेला और सोमवारी के दौरान धार्मिक स्थलों और शिवालयों को बंद रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता कोरोना काल में सावधानी बरतने की जरूरत है । कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि सावधानी पूर्वक लड़ने की आवश्यकता है। बिना कारण भीड़ भाड़ में न जाएं । इस बैठक में सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।