नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने जबरिया बाल मजदूरी और ट्रैफिकिंग (तस्करी) के तेजी से बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए राजनीतिक दलों और सांसदों से संसद के आगामी मानसून सत्र में फौरन एंटी ट्रैफिकिंग बिल (तस्करी रोधी विधेयक) को पारित करने की मांग की है। एंटी ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में जिला के डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी में बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा गठित बाल संरक्षण समिति के सदस्य के द्वारा बिल के समर्थन में जागरूकता मार्च की शुरुआत की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
