अंचल कार्यालय में बैंकर्स समिति की बैठक अग्रणी प्रबंधक , सीतामढ़ी के अध्यक्षता में अंचल अधिकारी के कार्यालय कक्ष में की गई । अंचल अधिकारी श्री राम जी प्रसाद केशरी ने बताया कि उक्त बैठक में बैंकों में लम्बित सार्टिफिकेट केस एवं उनके दैनिक कार्यों की समीक्षा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रीगा प्रखंड कार्यालय के समुदायिक भवन में रीगा फेयर प्राइस डीलर एसोशियन संघ द्वारा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा जी के अध्यक्षता में अभिनंदन - समारोह रखा गया। इसके लिए संघ के सदस्यों को बहुत- बहुत धन्यवाद।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी प्रखंड के 11 पंचायतों में आज शांतिपूर्वक से बकरीद का त्यौहार मनाया गया। बताते चलें कि प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र पर हर साल की भांति इस साल भी अन्न दिवस मनाया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रीगा जनता दल यू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जॉर्ज ने अजीत पटेल को सीतामढ़ी जिला जनता दल यू श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है अजीत पटेल दुबारा इस पद के लिए मनोनीत किए गए हैं प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अजीत पटेल को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने टॉल प्लाजा रुन्नीसैदपुर सहित कई स्थानों में चल रहे कोरोना टेस्टिंग का लिया जायजा। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत कहा था कि जिले के सीमांचल क्षेत्रो, टॉल बूथ,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में अभियान के तहत नियमित रूप से कोरोना जाँच सुनिश्चित करे ताकि संक्रमित पाए जाने पर ससमय आइसोलेट कर इलाज शुरू किया जा सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत एक बंन्ध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया नानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह में दो दिन शनिवार और बुधवार को बंध्याकरण का शिविर का आयोजन एफ आर एच एस इंडिया संस्था द्वारा किया जाता हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के गौरा वार्ड-4 में चक्रघट्टा नदी में डूबने एक 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरा गाँव के चुनचुन राय के 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई हैं। ग्रामीणों ने बताया की मृत बालक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूब जाने के कारण मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के मनियारी, बरहरवा अख्ता जसोला रमनआगरा समेत सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में इस्लाम धर्म के पवित्र त्यौहार बकरीद शांति पूर्वक मनाया गया कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोगों ने बकरीद त्यौहार मनाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी सम्पूर्ण जिले में शांति,प्रेम एवम सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बकरीद पर्व मनाया जा रहा है डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडो से बकरीद की नवाज शांतिपूर्ण सम्पन्न होने की सूचना आई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
