सीतामढ़ी जिला जदयू कार्यकारिणी की पहली बैठक शहर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित की गइ । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश से आए प्रभारी सह मुख्य अतिथि संजय कुमार मालाकार, प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, डॉ.राममनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर व डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ये सड़क NH_104 अयोध्या से होती हुई जगत जननी माता सीता की धरती सीतामढ़ी होती हुई जनकपुर धाम जाने वाली मुख्य सड़क है बाधित इस पर हमारे किसी भी प्रतिनिधि का ध्यान नही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यलय कक्ष में शुक्रवार को आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कई प्राप्त शिकायतो के आलोक में संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा कई शिकायतो का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या में सोनौल चौक से महिला हत्याकांड के नामजद अभियुक्त केशव कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त अभियुक्त सोनौल सुल्तान गांव में एक महिला हत्याकांड का नामजद था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनौल सुल्तान पर शुक्रवार को परिवार कल्याण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ आशीष कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा•संजीत कुमार ने फीता काटकर किया।आयोजित मेले मे परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी।इस अवसर पर अलग अलग कांउटर लगाया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हर्षवर्धन मिश्रा को परशुराम सेना का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोयन पर बिट्टू और रोशन झा समेत बहुत लोगों ने बधाई दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने एमपी हाई स्कूल चल रहे ईवीएम स्केनिंग कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने एफएलसी की तैयारियो को लेकर उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने वरीय अधिकारियों के साथ डिडिकेटेड कोविड सेन्टर महिला आईटीआई एवम सदर अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर के आलोक में सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के परिहार सीओ प्रभात कुमार एवं विधायक गायत्री देवी ने गुरुवार को द़ो अग्नि पीड़ितों को 98 - 98 सौ रुपये चेक दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आपदा पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव में एक महिला ने अपने डेढ़ साल की पुत्री राबिया खातून की गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। घटना के बाद बच्ची का शव जमीन पर रखकर खुद बेहोश हो गई। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया । वही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।