परसौनी। काली मंदिर के संत नरेंद्र दास महात्यागी का सोमवार की रात्रि 10:18 बजे असामयिक निधन हो गया। मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही संत समाज और प्रखंडवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। 45 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंदिर में रखा गया था। मंगलवार की सुबह अंतिम यात्रा काली मंदिर प्रांगण से परसौनी मुख्य चौक, शंकर मंदिर, बेलसंड रोड हनुमान मंदिर, रिगा रोड बलहा मुसहरी हनुमान मंदिर के रास्ते पुनः बलहा होते हुए काली मंदिर पहुँची। जहां उन्हें समाधि के लिए ले जाया गया। स्वर्गीय नरेंद्र दास महात्यागी मूल रूप से बथनाहा प्रखंड के बदूरी गांव थे। स्व त्यागी बचपन से ही घर त्याग कर, साधुओं की सेवा व भगवान के भजनों में अटूट आस्था के कारण प्रखंड स्थित बलहा मोड़ के पास शक्ति का आराधना करते थे। वे बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। स्व संत नरेंद्र दास महात्यागी के असामयिक निधन पर स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के जिला संयोजक, सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह अधिवक्ता श्रीनिवास कुमार मिश्रा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंनो ने कहा कि इनके निधन से जिला में एक सामाजिक, राजनीतिक व संत स्वभाव के निर्मल व्यक्तित्व का कमी हमेशा महसूस किया जाएगा। इनके निधन पर जेडीयू नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, भाजपा नेता रवि जायसवाल, बसंत कुमार उर्फ चुम्मन, हेमंत कुमार, संत श्याम बिहारी दास, चंदन मिश्रा, पवन उपमन्यु, महंत दिनकर नारायण सिंह, राजनारायण दास, ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ प्रसन्न कुमर, डॉ नीरज कौशल, प्रवीण कुमार शाही, अधिवक्ता कौशलेंद्र मोरसंद, शैलेश सिंह, दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह नरेश, पंकज चौधरी, राम नरेंद्र शर्मा, मनीष कुमार सिंह समेत आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मोरिहारी रेलवे स्टेशन से तीन बाल मजदूर छुड़ाए गए।

वेटरन्स इंडिया सीतामढ़ी (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बाजार समिति परिसर में एक समारोह का आयोजन कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। एसएसबी 51 वीं बटालियन के अधिकारी अभिनव कुमार, रंजीत कुमार झा, फ्रंटेज स्कूल के निदेशक अनुरंंजना भारद्वाज, डॉ रेनू चटर्जी, प्रसिद्ध सर्जन डॉ वरूण कुमार, संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद, रक्तदाता समूह सीतामढ़ी के टीम लीडर नीरज गोयनका, कर्पूरी छात्रावास अधीक्षक विनोद बिहारी मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के परिहार प्रखंड क्षेत्र के नोनाही गाँव निवासी सत्यनारायण राय को जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। अपने मनोनयन पर श्री राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिह,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिह कुशवाहा,जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, सह पूर्व सांसद नवल किशोर राय, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिह कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुप्पी प्रखंड के ढेंग से डूंमरी जानेवाली पथ पर पुलिया कई महीनों से ध्वस्त होकर पड़ी हुई है। यहां पर किसी प्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चाइल्ड लाइन सब सेन्टर रीगा के टीम लीडर शिव पूजन कुमार के द्वारा सभी सदस्यो को यह बताया गया कि कोरोना महामारी में जो भी बच्चे अनाथ हुए है। वैसे बच्चो को चिन्हित कर बाल सहायता योजना और परवरिश योजना से जोड़कर लाभ दिलवाने मे मदद करे। ये भारत सरकार कि योजना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गायत्री परिवार ट्रस्ट सीतामढ़ी द्वारा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व का आगाज करोना नियमों को पालन करते हुए सरकारी मार्गदर्शन के अनुसार प्रारंभ किया गया। प्रथम दिन सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के प्रयोग करते हुए 24 घंटे के अखंड जाप का प्रारंभ हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। विदेश नीति और भारत विषय पर आयोजित वर्चुअल बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर ने कहा भारत विदेश नीति में सक्षम राष्ट्र है ।भारत का मान सम्मान विदेशों में बढ़ा है।तेहत्तर वर्ष के बाद आज विदेश नीति में भारत की पहचान विश्व में बढ़ी है ।अटल जी के काल में भी गठबंधन सरकार होते हुए भी विदेश नीति सक्षम नीति रही।आस-पड़ोस और दुनिया से बेहतर संबंध बनाए गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वेटरन्स इंडिया सीतामढ़ी (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) के कोर टीम के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष सुबेदार मेजर रामबाबू महतो के अध्यक्षता में बसवरिया स्थित पूर्व सैनिक वीरेंद्र यादव के आवास पर आयोजित की गई जिसमें संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की परिचर्चा करते हुए आगे की योजना बनाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के परिहार प्रखंड के एमओ राजीव कुमार के स्थानांतरण पर फेयर प्राईस एसोसिएशन डीलर संघ के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचाय समिति भवन मे शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।