भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। विदेश नीति और भारत विषय पर आयोजित वर्चुअल बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर ने कहा भारत विदेश नीति में सक्षम राष्ट्र है ।भारत का मान सम्मान विदेशों में बढ़ा है।तेहत्तर वर्ष के बाद आज विदेश नीति में भारत की पहचान विश्व में बढ़ी है ।अटल जी के काल में भी गठबंधन सरकार होते हुए भी विदेश नीति सक्षम नीति रही।आस-पड़ोस और दुनिया से बेहतर संबंध बनाए गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।