अशोगी चौक स्थित आर्यन पान पैलेस में गुरुवार की रात्रि मे चोर द्वारा लगभग एक लाख रुपये मूल्य की सामानों की चोरी कर ली गयी है।चोरी की घटना दूकान मे लगे सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस ने बसंतजगजीवन गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड के कोठरिया पंचायत वार्ड नंबर 1 में दीपक पटेल ने चंदन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार की योजनायें जनता के लिए होती है।लेकिन जनता को उसका लाभ नहीं मिल पाता है।किसी भी समस्या के बारे में अधिकारीयों को अवगत करवाया जाता है,लेकिन उस पर करवाई नहीं होती है।
Transcript Unavailable.
सीतामढ़ी जिले में कई जगहों पर हो रही है मूसलाधार बारिश सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत अंतर्गत जमकर हुई बारिश यहां के किसानों के चेहरे पर खुशियाँ देखने को मिली
पंचायत चुनाव की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कोषांगों के वरीय अधिकारियों , नोडल अधिकारियों एवम अनुमंडक पदाधिकारियो के साथ किया बैठक।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश पर गुरुवार को शहर के मेन रोड स्थित प्रेस क्लब भवन में चौथें कोविड 19 वैक्सीनेशन कैप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, अध्यक्ष राकेश रंजन, सचिव अदित्यानंद आर्य, जागरण प्रभारी अमन पांडेय, राकेश राज सहित उपस्थित गणमान्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ससौला कस्तूरबा विद्यालय में एएनएम मीना कुमारी,सुधा कुमारी,नूतन कुमारी,पूनम कुमारी और चंदन मिश्रा और नेहा कुमारी को कैंप में प्रतिनियुक्त किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुप्पी में गुरुवार को बीसीएम लवली कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
घोड़ासहन में सद्भावना ट्रेन के ठहराव की उठी मांग
सीतामढ़ी:- मंगलवार की अहले सुबह हुई तेज बारिश के कारण जिले के परिहार प्रखंड के मरहा एवं हरदी नदी उफना गई। जिसके कारण कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। परवाहा - लालबंदी पथ में लहुरिया मदरसा के समीप सड़क पर पानी का तेज बहाव हो रहा है। यहां सड़क पर करीब एक फीट पानी का बहाव हो रहा है। गांव में कई लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं बाया बंसबरिया एवं खुरसाहा के भी कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने की सूचना है। ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के जगदर, बंसबरिया, लहुरिया, खुरसाहा एवं लपटाहा समेत कई गांव के सरेह में बाढ़ का पानी फैल जाने से फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
