सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सीतामढ़ी बैरगनिया मुख्य पद के विभिन्न जगहों पर सड़कों पर जलजमाव हो गया है। साथ ही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कन्हौली थानाक्षेत्र के बसहिया गांव में पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ा की पति ने चेहरे व सर पर वार कर पत्नी आशा देवी की निर्मम हत्या कर डाला ।जैसा कि ग्रामीणों ने बताया-हत्यारा पति जय नरायन साह हत्या के बाद पुलिस के पास चला गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मिंटू प्रभात ने चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामवाणी द्वारा चलाए गए "बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि बेटी और बेटे में फर्क नहीं करना चाहिए। साथ ही शिक्षा एक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है।

सेसुवा बाजार टोला वार्ड 8 से आदम अंसारी ,चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके क्षेत्र में कोरोना टीका नहीं लग रहा है। 15 दिनों से आज कल करते हुए बाते टाल रहे है लेकिन टीका नहीं लग पा रहा है

सीतामढ़ी सुप्पी प्रखंड मोहनी मंडल पंचायत अंतर्गत चल रहे रोड मरम्मत के काम को लेकर जूनियर इंजीनियर साकिब पहुंचे। मोहनी मंडल पंचायत में कई जगहों पर दोबारा से ईट के टुकड़ए डालने को दिया आदेश। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में छापेमारी 6 नाबालिक मुक्त वहीं 18 गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक रूपक कुमार गुप्ता ने प्रखंड कमेटी का विस्तार किया है जिसमें संदीप कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह को मंडल सहसंयोजक, वही श्रीमती मुस्कान सिंह को मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिहार में ऑक्सफेम इंडिया संस्था के द्वारा मिशन संजीवनी कार्यक्रम के तहत कोरोना जैसे भीषण बिमारियों से बचाव हेतु दो ऑक्सीजन सिलेंडर जम्बो,दो सेमी फ्लावर बेड,एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर,चार प्लस ऑक्सीमीटर,दो बीपी मशीन,चार नेमबुलाइजर,चार डिजिटल थर्मामीटर,आठ मास्क,ऑक्सो फ्लावर विथ हमीडिफायर दिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा प्रखंड के भूतही गांव में बाल समिति का गठन किया गया,ताकि बच्चे अपने अधिकारों की वकालत खुद कर सके और गांव में बच्चों की आवाज बुलंद कर सके । बच्चों को देश का भविष्य निर्माता कहा जाता है बिना बच्चों के किसी भी सक्षम राष्ट्र का निर्माण मुमकिन नहीं है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में बालू लदे ट्रक के घर में घूसने से 6 महीने की बच्ची समेत 3 बच्चों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिखा। घटना नगर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी डुमरा रोड के मधुबन मस्जिद के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क किनारे एक झोपड़ी नुमा घर में तेज गति से आ रहा बालू लदा ट्रक घुस गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।