बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता निशांत मिश्रा ने बताया कि प्रखंड वभवनगामा पंचायत सुप्पी गांव वार्ड नंबर 12 के महादलित के सैकड़ों परिवार सड़क और राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन सुप्पी प्रखंड के किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी पदाधिकारी को इनकी शिकायत सुनने की फुर्सत नहीं है ।उक्त बातें कहना है प्रगतिशील किसान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह का. साथ ही उन्होंने बताया कि वहां के स्थानीय महादलित का कहना है कि हम लोगों ने सड़क निर्माण, एवं राशन कार्ड हेतु सभी स्थानीय मुखिया, सरपंच, प्रखंड विकास पदाधिकारी को बताया लेकिन किसी भी विभाग के तरफ से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।