सीतामढ़ी/नानपुर/ प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दमोहन पासवान की अध्यक्षता में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर संध्याकालीन समिक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगे के वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफ़लता को लेकर चर्चा की गई ।आज कुल 600 लोगो को कोविड वैक्सीनेशन किया गया। कल नानपुर के 6 स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा जिसमें कोयली पंचायत के पंचायत भवन्, आंगनबाङी केन्द्र संख्या 166, सरकार भवन, नानपुर दक्षिण पंचायत भवन, नौवाडीह प्राथमिक विद्यालय, और जानीपुर बुनियादी विद्यालय में वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। मौके पर डब्लू एच ओ के एस एम ओ डा नरेन्द्र , चिकित्सा पदाधिकारी डा इरशाद आलम मानिटर अमित कुमार्, बीएचएम अवनीश कुमार, बीसीएम सर्वानन्द पांडेय शामिल थे।
