दर्जनों गांवों के लोग दुखी हैं इस समस्या से मिलेगी निजात कब डॉ. केशव कुमार सीतामढ़ी ,बाजपट्टी चचरी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिर भी लोगों का आवागमन पूर्व की भांति चालू है जिसके वजह से बड़ी घटना घट सकती है इससे पहले कई घटनाएं घट चुकी है । इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा चचरी पुल का पुनः निर्माण की कोई व्यवस्था भी नहीं है इसे बंद ही करना पड़ेगा इससे पहले घटित घटना में प्रखंड स्तरीय अधिकारी आए और गए जहां किसी भी प्रकार की सुधार नहीं की गई जिससे आगे कोई घटना घटित नहीं हो । नो एंट्री की सूचना घटित घटना के न आगे हैं और न पीछे है ,फिर कभी घटना घट सकती है जिस पर प्रशासनिक नजर बिल्कुल नहीं है आपको बताते चलें कि पिछले दो वर्ष पहले बाढ़ के चपेट में आने से बह चुकी आरसीसी पुल का अभी तक किसी भी प्रकार की पुल बनने की कोई प्रक्रिया नजर नहीं आ रही है । आपको बताते चलें कि यह बाजपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा पंचायत के सोनमनी टोल ग्राम स्थित यह पुल बाजपट्टी से रसलपुर होते हुए सुरसंड जाने वाली सड़क मार्ग की पुल थी । जिसके टूटने के बाद कई घटनाएं घट चुकी है कई लोग इस चचरी पुल से गिरकर घायल हो गए और कई की मृत्यु हो चुकी है ,फिर भी किसी भी नेता की नींद नहीं खुल रही है सात पंचायत के पचासों गाँव के लोगों का यही एकमात्र सड़क है जिसके सहारे उनका ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय सभी कार्य निर्भर करता है कई चुनाव आए और गए नेता लोग दूर-दूर से दूसरे रास्ते से आना जाना तो कर लेते हैं । पुल के नाम पर विकास के नाम पर अपनी जीत हासिल करने के बाद पुनः दिखते नहीं और अभी तक पुल बनने की कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही है । इन सभी ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण हो और इस पर जिला स्तरीय अधिकारी अपने स्तर से जांच करें ।