सीतामढ़ी/ जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के कई जनप्रतिनिधियों से मिलकर स्थानीय जनसमस्याओं,बाढ़आपदा, जलजमाव की समस्या,सरकारी योजनाओं एवम विकास कार्यो सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया। उन्होंने जनसमस्या से संबंधित उनसे प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया। उन्होंने जिले में कोरोना टीकाकरण , बाढ़ आपदा,जलजमाव,राहत कार्यो के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा अब तक उठाये गए कदमो से उन्हें अवगत भी कराया एवम उनके बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त किये।उक्त अवसर पर माननीय विधान सभा सदस्य परिहार श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधानसभा सदस्य सीतामढ़ी डॉ मिथिलेश कुमार, माननीय विधान सभा सदस्य रीगा श्री मोतीलाल साह, माननीय विधान सभा सदस्य बथनाहा श्री अनिल राम, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पूर्व सांसद एवम वरीय नेता श्री सीताराम यादव सहित कई माननीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रीगा/ विगत दो वर्षों से मेहसीया गांव के लोगों का जीवन दहशत में बीत रहा है पिछले वर्ष सैकड़ों की संख्या में सांप काटने की घटना घटी जिसमें दर्जनों लोगों की मृत्यु हो गई यह घटना खासकर गर्मी एवं बरसात के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है पंचायत के सरपंच सह मेहसिया गांव  निवासी राजेश कुमार मिश्रा उर्फ सोनू जी लगातार इसकी सूचना जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को देते रहते हैं कई बार पिछले वर्ष मेडिकल टीम द्वारा जांच भी की गई लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है सरपंच ने बताया कि वर्तमान समय में एक सप्ताह के अंदर दर्जनों को सर्पदंश का शिकार होना पड़ा है रविवार को वार्ड नंबर 9 में राखी कुमारी को घास काटते समय पैर में काट लिया साथ ही सीया देवी को मवेशी का चारा निकालते समय हाथ में काट लिया दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है सरपंच ने बताया कि जिला समाहर्ता से मिलकर इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस पहल करने मेडिकल टीम को बुलाकर जांच कराने का आग्रह करेंगे ऐसी घटना से ग्रामीणों में काफी भय है क्योंकि यह गांव पुरानी धार नदी से घिरा हुआ है

सीतामढ़ी/ पुनौरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए। थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के द्वारा रंजीतपुर पश्चिमी टोला के समीप सरेह में छापेमारी कर 39 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। इसी बीच तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा। तस्कर की पहचान रंजीतपुर पश्चिमी निवासी विरेन्द्र पासवान पिता गजेन्द्र पासवान के रुप में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चले कि पुनौरा पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला रखा है। पुलिस लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

सीतामढ़ी/ कोरोना वैक्सिनेशन अभियान में तेज गति एवम टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने को लेकर जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कमला गर्ल हाई स्कूल एवं डायट डुमरा सीतामढ़ी टीकाकरण केंद्रों सहित कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त टीका उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिया है कि यह हर हाल में सुनिश्चित करे कि पूरी सहजता के साथ टीकाकरण हो, कोई भी टीका केंद्र से बिना टीका लगाएं वापस नही लौटे इसका पूरा ध्यान रखे। टीकाकरण केंद्रों पर पूरी साफ - सफाई के साथ-साथ कोरोना गाइड लाइन का शत् प्रतिशत अनुपालन हो, इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहां किसी भी प्रकार के अफवाह में न पड़े। कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के द्वारा ही कोरोना की लड़ाई जीती जा सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों यथा मास्क पहनना,हाथों को धोते रहना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जारी रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोना की जंग जीती जा सकती है।

प्रारंभिक शिक्षक नियोजन वर्ष 2019-20 के नियोजन प्रक्रिया के तहत सोमवार को हाई स्कूल सोनौल सुलतान मे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड अंतर्गत सभी 8 पंचायतों के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गयी . प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी 8 पंचायतों के लिए कुल 16 अभ्यर्थियों ने अपना-अपना काउंसलिंग कराया

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के कई माननीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर स्थानीय जनसमस्याओं,बाढ़आपदा, जलजमाव की समस्या,सरकारी योजनाओं एवम विकास कार्यो सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डुमरी से मेजरगंज जाने वाले पुल पर एक मोटरसाइकिल चालक नियंत्रण खो जाने के कारण टकराया पुल के बाउंड्री में जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई है फिलहाल एस पांडे क्लीनिक में भर्ती होने के बाद उनका ईलाज किया जा रहा है

कोरोना टीकाकरण अभियान को जिला भर में तेज गति से चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला से प्रखंड स्तर पर मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा। जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में सोमवार को तरियानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मेगा कैम्प आयोजित कर लोगों को टीका लगाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में कुष्ठ कॉलोनी(आदर्श कॉलोनी) के बाढ़ पीड़ित परिवारों सहित कई प्रभावित अंचलों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है।।रुन्नीसैदपुर सहित कई स्थानों में पॉलीथिन शीट का भी वितरण किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...