रीगा/ विगत दो वर्षों से मेहसीया गांव के लोगों का जीवन दहशत में बीत रहा है पिछले वर्ष सैकड़ों की संख्या में सांप काटने की घटना घटी जिसमें दर्जनों लोगों की मृत्यु हो गई यह घटना खासकर गर्मी एवं बरसात के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है पंचायत के सरपंच सह मेहसिया गांव निवासी राजेश कुमार मिश्रा उर्फ सोनू जी लगातार इसकी सूचना जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को देते रहते हैं कई बार पिछले वर्ष मेडिकल टीम द्वारा जांच भी की गई लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है सरपंच ने बताया कि वर्तमान समय में एक सप्ताह के अंदर दर्जनों को सर्पदंश का शिकार होना पड़ा है रविवार को वार्ड नंबर 9 में राखी कुमारी को घास काटते समय पैर में काट लिया साथ ही सीया देवी को मवेशी का चारा निकालते समय हाथ में काट लिया दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है सरपंच ने बताया कि जिला समाहर्ता से मिलकर इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस पहल करने मेडिकल टीम को बुलाकर जांच कराने का आग्रह करेंगे ऐसी घटना से ग्रामीणों में काफी भय है क्योंकि यह गांव पुरानी धार नदी से घिरा हुआ है
