जिला शिवहर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर ने अपने संदेश में कहा है कि *छोटा परिवार ही सुखी परिवार* होता हैं। जिला स्वास्थ्य समिति शिवहर फैमिली प्लानिंग के बारे में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
शिवहर,सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, अर्चना कुमारी , शिवहर का स्थानांतरण कैमूर (भभुहा) हो गया है। आज रविवार को कार्यालय कर्मी के साथ एक सादे समारोह में विदाई दी गई है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
आज दिनांक 11.07.21 को सीतामढ़ी पुलिसकर्मी द्वारा कुल 41 लोग़ो से 20,500/- रुपया वाहन अधिनियम के तहत तथा मास्क फ़ाईन के तहत कुल 97 लोग़ो से 4850/- रुपया जुर्माना के रूप में वसूला गया है ।जिले में विभिन्न थाना से कुल 19 लोग़ो को गिरफ़्तार किया गया है । कन्हौली थाना में 432 लीटर देशी और 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक टेम्पो को जप्त किया गया है ।
सुप्पी प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन नहीं होने के कारण कोरोना वैक्सीन के लिए एक भी सिविर कहीं भी आयोजित नहीं हो सकीं जिसके कारण एक भी लोग को वैक्सीन नहीं लग पाया।चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वैक्सीन जिला से ही स्वास्थ्य केंद्र को कम प्रदान किया जाता है जिससे कि कोरोना वैक्सीन नियमित जारी नहीं हो पाता। आपको बता दें कि कल भी वैक्सीन देर से आने के कारण कोरोना वैक्सीन कैंप पर लोग आक्रोशित हो गए थे
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने रविवार को स्थानीय आजाद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव द्वारा डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया,वही जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा से ही सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के मलाही गांव निवासी जाप नेता महेंद्र सिंह यादव के भाई कृषि सलाहकार देवेंद्र कुमार का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ छोटू (13) रविवार को मरहा नदी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। यह हादसा नहाने के दौरान हुआ।
सीतामढ़ी/ परसौनी प्रखंड क्षेत्र के कठौर गांव में शनिवार की शाम पर्वा नदी में डूबने से एक व्यक्ति लापता हो गया। जिसे रविवार की सुबह से ही स्थानीय प्रशासन के साथ घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुँची जहां लापता युवक की तलाश कर रही है।युवक की पहचान कठौर गांव के जनक मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश मुखिया के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही सीओ राहुल कुमार,थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर लापता युवक की खोजबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को दिनेश मुखिया हरपुरसरी से गेहूं पिसाकर घर लौट रहा था।लौटने के क्रम में रास्ते मे कठौर वार्ड नंबर 11 के बगल से बह रही पर्वा नदी पार करने के दौरान उसकी पैर फिसल गई और वह नदी में बह गया।इस दौरान जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसने गांव में आकर लोगो को घटना की जानकारी दी।ग्रामीणों ने रात में ही उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा।सूचना पाकर पहुँचे प्रशासन की टीम द्वारा रविवार की सुबह से लापता युवक को खोज रही है।सीओ राहुल कुमार ने कहा कि डूबे युवक की तलाश जारी है।जल्द ही मिलने की उम्मीद है।वही दूसरी तरफ लापता युवक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।मौके पर निवर्तमान मुखिया दिनेश प्रसाद राय,भाजपा नेता सुमित कुमार चौधरी व कर्ई ग्रामीण मौजूद रहे।
बिहार राज्य से हमारे श्रोता ने चंपारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सिसोला स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं का 2019-20 का फैमिली प्लान व जीडीएस रूपए का भुगतान नहीं होने से उनके जीवन यापन में बहुत समस्या हो रही है। पारिश्रमिक नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
Transcript Unavailable.
