सीतामढ़ी/ परसौनी प्रखंड क्षेत्र के कठौर गांव में शनिवार की शाम पर्वा नदी में डूबने से एक व्यक्ति लापता हो गया। जिसे रविवार की सुबह से ही स्थानीय प्रशासन के साथ घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुँची जहां लापता युवक की तलाश कर रही है।युवक की पहचान कठौर गांव के जनक मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश मुखिया के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही सीओ राहुल कुमार,थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर लापता युवक की खोजबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को दिनेश मुखिया हरपुरसरी से गेहूं पिसाकर घर लौट रहा था।लौटने के क्रम में रास्ते मे कठौर वार्ड नंबर 11 के बगल से बह रही पर्वा नदी पार करने के दौरान उसकी पैर फिसल गई और वह नदी में बह गया।इस दौरान जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसने गांव में आकर लोगो को घटना की जानकारी दी।ग्रामीणों ने रात में ही उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा।सूचना पाकर पहुँचे प्रशासन की टीम द्वारा रविवार की सुबह से लापता युवक को खोज रही है।सीओ राहुल कुमार ने कहा कि डूबे युवक की तलाश जारी है।जल्द ही मिलने की उम्मीद है।वही दूसरी तरफ लापता युवक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।मौके पर निवर्तमान मुखिया दिनेश प्रसाद राय,भाजपा नेता सुमित कुमार चौधरी व कर्ई ग्रामीण मौजूद रहे।