सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के मलाही गांव निवासी जाप नेता महेंद्र सिंह यादव के भाई कृषि सलाहकार देवेंद्र कुमार का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ छोटू (13) रविवार को मरहा नदी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। यह हादसा नहाने के दौरान हुआ।