सीतामढ़ी /बोखड़ा/ कोविड 19 का टीकाकरण उपलब्ध होते ही सोमवार को स्थानीय पीएचसी के अंतर्गत मध्य विद्यालय चकौती, मध्य विद्यालय सामर,पंचायत भवन खड़का,स्वास्थय उपकेन्द्र सौरिया,में कोविड19 का मेघा कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमे 18 वर्ष से 44 वर्ष तक एवं 45 वर्ष से ऊपर तक के लोगों को टीकाकरण किया गया जिसमें लगभग 1300 लोगो को टिका दिया गया।वही बीडीओ रीता कुमारी के द्वारा विभिन्न कैम्पो का निरीक्षण किया गया। लोगो की अधिक भीड़ की वजह प्रखंड से कार्यपालक सहायक को बुलाकर कोविड वैक्सीनेशन कार्य मे लगाया गया।टीकाकरण कार्य मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद,स्वास्थ प्रबंधक अनिल कुमार,सीएचओ कुमारी विनीता, पीरामल फाउंडेशन बिटीओ कुमार ताराचंद ,बीएम केयर रोहित कुमार, लेखापाल राजेश कुमार दास,एन एम मनीला कुमारी, मधुमति कुमारी,सेविका कंचन मिश्रा,अश्मी मिश्रा,निरंजना कुमारी,डाटा ऑपरेटर शुभम कुमार, राजू कुमार,जीविका के सामुदायिक समन्वयक शंभू झा, सच्चिदानंद चौधरी ,राघवेंद्र कुमार, एच एन एस एमआरपी चांदनी कुमारी, निभा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अंबा झा, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, संगीता गुप्ता, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे।।