तरियानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को मेगा कैम्प के दूसरे चरण में लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 41 टीम लगाई गई। 12-13 जुलाई को भी तरियानी प्रखंड के आठ पंचायतों में अभियान चलाया गया था, जबकि 15-17 जुलाई को बाकी के पंचायतों में टीकाकरण किया जाएगा। गुरुवार को छतौनी, सोनवर्षा, विशम्भरपुर, शरीफनगर, वृंदावन पंचायत में विशेष कैम्प आयोजित कर टीकाकरण किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।