बिहार राज्य के ज़िला मुजफ्फरपुर से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि प्रखंड क्षेत्र में जल जीवन हरियाली योजना के तहत कुँआ के जीर्णोद्धार नही हो रहा है। साथ ही बता रही है कि केवल कुँआ के दीवार को बाहर से रंग रोगन कर स्लोगन लिखा जा रहा है। वही ऊपर से एक बाल्टी लटका दी जा रही है। सच्चाई यह है कि कुँआ पूरी तरह मिट्टी व कचरे से भरा हुआ है। उसमें एक बूंद पानी नही है। इन कुँओ के पास प्यास बुझाने जाने वाले लोग प्यासे ही लौट आते है। पशु पक्षी को भी पानी की बूंद नही मिल पाती है।
थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन के पास एनएच पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल पहुंचाई। जहां महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि घटना थाना से पांच सौ मीटर पूर्व एनएच की है। जहां मोतिहारी के तरफ से आ रही ट्रक पीछे से आ रही बाइक में ठोकर मार दी जिसमे महिला का बायां पैर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का पैर टूट कर चूर चूर हो गया था। घटना के बारे में स्थानीय चौकीदार संजय पासवान ने बताया कि ट्रक नम्बर बीआर 06 क्यू सी 3477 जो ओभरलोड था। वह पीछे की तरफ ढुलने लगा जिससे चालक का नियंत्रण हट गया। जिससे पीछे आ रहे बाइक में ठोकर लग गई। ठोकर लगते ही महिला बाइक से गिर गई। जिस पर ट्रक का टायर चढ़ गया। जिसमें महिला का पैर चूर चूर हो गया। वही घटना के बाद से ही चालक व उप चालक ट्रक छोड़ कर फरार है। महिला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा की बताई जा रही है। परन्तु उसकी पहचान नही हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़ित के तरफ से कोई आवेदन नही मिला है। परन्तु ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।
चिचोरहिया से 50 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक हिरासत में। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि चिचोरहिया से 50 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के चिचोरहिया निवासी उमा सहनी के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
Transcript Unavailable.
स्वास्थ्य, पोषण, एवं स्वच्छता को लेकर सुप्पी प्रखंड के ससौला पंचायत के घरवाड़ा ग्रांम में एमआरपी गीता कुमारी शर्मा ने महिलाओं में जागरूकता अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुगौली के सुकुलपाकड़ में गेहूं के दवनी के दौरान आग लगने से गेहूं का फसल जलकर हुआ राख।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर फुलवार में गैर मजरुआ जमीन अतिक्रमणमुक्त कराया गया। जानकारी देते हुए सीओ मणि कुमार वर्मा ने बताया कि मौजा फुलवार टोला ब्रह्मपुरा,खाता 4,खेसरा 1390,1392 व रकबा 5 डिसमिल जमीन को खाली कराया गया। जिसको लेकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर मोतिहारी के न्यायालय से निर्देश मिला था। जिसमे पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी,महिला पुलिस तैनात किया गया था। वही सीओ मणि कुमार वर्मा को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था।
