Transcript Unavailable.
इंडियन आर्मी के रिटायर्ड कर्मी पहुंचे अपने घर
मजदुर दिवस पर एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन
नहीं रहे सुगौली के पूर्व विधायक सुरेश मिश्रा
मोतिहारी में चंपारण डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। चेतक सीमेंट का हुआ लॉचिंग।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जनता चौक के समीप बस की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सीओ बजरिया व थानाध्यक्ष द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सिसवापूर्वी पंचायत के गोखुला थाना 115,खाता 1003, खेसरा नम्बर 1765 रकबा 12.5 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगो के द्वारा अवैद्य कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसे दंडाधिकारी सह सीओ बंजरिया मणि कुमार वर्मा की उपस्थिति में हटा दिया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
जटवा चिचोरहिया सड़क निर्माण कार्य में आ रही रुकावट को ग्रामीण युवकों द्वारा सुलझाया जा रहा है। मंगलवार जटवा बारह सौ बीस में कई जगह निर्माण में रुकावट पैदा हुई जिसे हजरत अली,अजमत अली,जावेद आलम व अन्य के द्वारा सुलझा लिया गया। बताते चले कि जटवा से चिचोरहिया सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस सड़क की कुल लम्बाई 5.8 किमी है। जिसमे 2.2 किमी पीसीसी निर्माण करना है। पीसीसी निर्माण कार्य चिचोरहिया व खैरी में पूरा हो गया है। बाकी जटवा में शुरू है। जल्द ही कालीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। वही पुलिया के निर्माण भी तेजी से हो रहा है। सड़क निर्माण का कारण अप्रैल तक पूरा कर लेना है।
बंजरिया पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को मंगलवार गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर का गोबिंद है। जो एक बोरा व झोला में रॉयल स्टेज का 850 एमएल का दस बोतल व 8 पीएम का एक दर्जन शराब रखे हुए था। पुलिस को दिए जानकारी में तस्कर ने बताया कि तुरकौलिया से शराब लेकर लखौरा जा रहा था।
चैलाहा से रघुनाथपुर को जोड़ने वाली धनौती नदी पर बना चचरी पुल असमाजिक तत्वो ने तोडा। प्रखंड क्षेत्र के चैलाहा से तुरकौलिया के रघुनाथपुर को जोड़ने वाली धनौती नदी पे बना चचरी पुल असमाजिक तत्वो ने तोडा। जानकारी देते हुए स्थानीय लोगो ने बताया की चचरी पुल तोड़ दिए जाने के कारण लोगो को आने जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले लोग 10 से 15 मिन मे पुल के जरिए रघुनाथपुर से शहर पहुँच जाते थे जबकि चचरी पुल के टूट जाने से लोगो को शहर तक पहुँचने मे घंटो लगता है, वही 10 से 15 km की दूरी तय करनी पड़ती है।
