बंजरिया पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को मंगलवार गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर का गोबिंद है। जो एक बोरा व झोला में रॉयल स्टेज का 850 एमएल का दस बोतल व 8 पीएम का एक दर्जन शराब रखे हुए था। पुलिस को दिए जानकारी में तस्कर ने बताया कि तुरकौलिया से शराब लेकर लखौरा जा रहा था।