सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सीओ बजरिया व थानाध्यक्ष द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सिसवापूर्वी पंचायत के गोखुला थाना 115,खाता 1003, खेसरा नम्बर 1765 रकबा 12.5 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगो के द्वारा अवैद्य कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसे दंडाधिकारी सह सीओ बंजरिया मणि कुमार वर्मा की उपस्थिति में हटा दिया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
