जटवा चिचोरहिया सड़क निर्माण कार्य में आ रही रुकावट को ग्रामीण युवकों द्वारा सुलझाया जा रहा है। मंगलवार जटवा बारह सौ बीस में कई जगह निर्माण में रुकावट पैदा हुई जिसे हजरत अली,अजमत अली,जावेद आलम व अन्य के द्वारा सुलझा लिया गया। बताते चले कि जटवा से चिचोरहिया सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस सड़क की कुल लम्बाई 5.8 किमी है। जिसमे 2.2 किमी पीसीसी निर्माण करना है। पीसीसी निर्माण कार्य चिचोरहिया व खैरी में पूरा हो गया है। बाकी जटवा में शुरू है। जल्द ही कालीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। वही पुलिया के निर्माण भी तेजी से हो रहा है। सड़क निर्माण का कारण अप्रैल तक पूरा कर लेना है।
