चैलाहा से रघुनाथपुर को जोड़ने वाली धनौती नदी पर बना चचरी पुल असमाजिक तत्वो ने तोडा। प्रखंड क्षेत्र के चैलाहा से तुरकौलिया के रघुनाथपुर को जोड़ने वाली धनौती नदी पे बना चचरी पुल असमाजिक तत्वो ने तोडा। जानकारी देते हुए स्थानीय लोगो ने बताया की चचरी पुल तोड़ दिए जाने के कारण लोगो को आने जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले लोग 10 से 15 मिन मे पुल के जरिए रघुनाथपुर से शहर पहुँच जाते थे जबकि चचरी पुल के टूट जाने से लोगो को शहर तक पहुँचने मे घंटो लगता है, वही 10 से 15 km की दूरी तय करनी पड़ती है।
