प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को गेहूं की पैदावार के लिए क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें फुलवार दक्षिण पंचायत के किसान अभिमन्यु सिंह के खेत से क्रॉप कटिंग किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिक्रमा माझी ने बताया कि 10 फीट बाई 5 फीट में गेहूं की फसल की कटाई की गई। किसान सलाहकार राजन ठाकुर,विद्या निवास,किसान संजय सिंह,विकास सिंह,कृष्णा साह,राजेन्द्र साह,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

राजकीय मध्य विद्यालय मोखलिशपुर में शिक्षा समिति का चयन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष वार्ड सदस्य घनश्याम सिंह,सचिव निवेदिता सिंह, को बनाया गया है। वही नौ सदस्यों को विद्यालय के शिक्षक व ग्रामीणों द्वारा मनोनीत किया गया। वही प्रवेक्षक के तौर पर सेमरा मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षिका राधा देवी मौजूद थे।

कस्तूरबा विद्यालय सेमरा में संबिधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जन्म दिन मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के प्रधान शिक्षिका राधिका देवी ने अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों को बाबा साहब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब काफी गरीब परिवार से आते थे उन्होने गरीब के जीवन मे आने वाली परेशानियों को महसूस किया था। बड़े होकर कानून की पढ़ाई की व समाज मे सभी जाति धर्म वाले लोगो को समान अधिकार दिलाने के किये संबिधान बनाये। ताकि सभी जाति धर्म के योग एक साथ मिल जिला कर रह सके।

बंजरिया के चिकत्सक डॉ ज्याउल हक,डॉ अशरफ जमाल व नरकटिया के चिकित्सक डॉ शकील अहमद को कोरोना काल मे बेहतर सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमे पूर्व कृषि कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह,महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी आंनद प्रकाश,डॉ चन्द्रलता झा,आशुतोष शरण,डॉ तबरेज अजीज व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सम्मानित किया गया।

दहेज़ में भैंस नहीं मिलने के कारण पति ने पत्नी की हत्या शादी के चार वर्षों के बाद की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर अंतर विभागीय कार्य समूह की बैठक आयोजित की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के बराही जगदीश गांव वार्ड 11 निवासी डॉ लक्ष्मण सिंह की पुत्र डॉक्टर रत्नाकर राणा को अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली द्वारा 9 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश के आगरा में भव्य प्रतिमा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राणा को साहित्य मंथन शिक्षक शिरोमणि सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एमएलसी प्रत्याशी महेश्वर सिंह के जीत पर लोगों ने दी बधाई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में बसंत जगजीवन मे शुक्रवार को चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जल ही जीवन है वं जल का दुरुपयोग ना करें पर चर्चा की गई ।जिसकी अध्यक्षता शिक्षक सुमन कुमार ने की जिसमें एन वाई वी प्रियदर्शनी कुमारी एवं खुशनंदन के संयुक्त के रूप में चर्चा की शुरुआत की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चैती छठ पूजा