प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को गेहूं की पैदावार के लिए क्रॉप कटिंग की गई। जिसमें फुलवार दक्षिण पंचायत के किसान अभिमन्यु सिंह के खेत से क्रॉप कटिंग किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिक्रमा माझी ने बताया कि 10 फीट बाई 5 फीट में गेहूं की फसल की कटाई की गई। किसान सलाहकार राजन ठाकुर,विद्या निवास,किसान संजय सिंह,विकास सिंह,कृष्णा साह,राजेन्द्र साह,सहित अन्य लोग मौजूद थे।
