बंजरिया के चिकत्सक डॉ ज्याउल हक,डॉ अशरफ जमाल व नरकटिया के चिकित्सक डॉ शकील अहमद को कोरोना काल मे बेहतर सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमे पूर्व कृषि कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह,महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी आंनद प्रकाश,डॉ चन्द्रलता झा,आशुतोष शरण,डॉ तबरेज अजीज व जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सम्मानित किया गया।