कस्तूरबा विद्यालय सेमरा में संबिधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जन्म दिन मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के प्रधान शिक्षिका राधिका देवी ने अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उसके बाद विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों को बाबा साहब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब काफी गरीब परिवार से आते थे उन्होने गरीब के जीवन मे आने वाली परेशानियों को महसूस किया था। बड़े होकर कानून की पढ़ाई की व समाज मे सभी जाति धर्म वाले लोगो को समान अधिकार दिलाने के किये संबिधान बनाये। ताकि सभी जाति धर्म के योग एक साथ मिल जिला कर रह सके।
