बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने सुनील झा से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके गांव में हेमंत मिश्रा जो हर जगह पर प्याऊ का व्यवस्था करवा रहे हैं। लेकिन उनके एक पट्टीदार है रामानंद झा जो की पटना में काम करते हैं लेकिन जब भी गाँव आते हैं तो वो सरकारी चापाकल को अपने कब्ज़े में कर लेते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच से किया था पर कोई करवाई नहीं हुआ। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुगौली। सुगौली में अच्छा अंक हासिल करने वाले छात्रों को किया गया पुरस्कृत।

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी 15 सीतामढ़ी-शिवहर की उपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, मतगणना से जुड़े सहायक निर्वाचित पदाधिकारी एवं सहायक को दिया गया प्रशिक्षण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोड़ीगांवा में अवैध बालू खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मठलोहियार में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिवहर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के शांतिपूर्ण , निष्पक्ष एवम भयरहित मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पाधिकारी सह जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम एसपी हर किशोर राय ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

फुलवार उतरी पंचायत के माझर में चल रहे नवयुवक क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमी फाइनल मुकाबले में सिसवा ने माझार को हराकर फाइनल में जगह बना लिया। सिसवा के फाइनल में जगह बनाने पर कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ ज्याउल हक ने टीम को जीत की बधाई दी है।महत्वपूर्ण मुकाबले में सिसवा के इमरान 4 ओवर में 2 रन देकर पांच विकेट लिए। मझार की टीम16 ओवर में 98 रन बनाए। जिसके जवाव में उतरी सिसवा की 15 ओभर 4 गेंद में 104 रान बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार सिसवा के इमरान को मिला। इमरान ने अपने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 35 रन बनाया। कॉमेंटेटर आफताब आलम ने शानदार कमेंट्री की।

संघ के आह्वान पर सोमवार को बैंक के कर्मी हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में लटका रहा ताला। जानकारी देते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को कार्यालय गया परंतु कर्मियों ने कार्यालय में जाने से मना कर दिया। बैंक कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंकों के निजीकरण व अन्य मांग के समर्थन में हड़ताल का आह्वान बुलाया गया था।

बंजरिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर से बाइक लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक व चोर को लेकर थाना आई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार चोर रघुनाथ पुर ओपी थाना क्षेत्र का फूलबाबू बताया जाता। थानाध्यक्ष ने बताया कि कर्पूरी नगर में गणेश सिंह अपनी पल्सर बाइक दरवाजे पर खड़ी किये जिसका नम्बर बीआर 22 एपी 2409 है। तभी एक युवक आकर बाइक के पास खड़ा हो गया। थोड़ी देर में बाइक स्टार्ट होने की आवाज आई। जिस पर वे घर से निकले तब तक चोर बाइक लेकर भागने लगा। जिस पर वे चोर चोर पकड़ो चिल्लाने लगे। जिससे चारो तरफ मोहल्ले के लोगो ने घेर लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही मामले में पीड़ित द्वारा आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया इससे गहन पूछताछ की जा रही है।