बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने रॉकी कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे महिलाओं को आत्मबल मिलेगा। इससे वो अपना और बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर पायेगी

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने अभिषेक राज से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने के बाद वो विकास कर पाएगी। उनके पास शिक्षा और रोजगार प्राप्त करने के अवसर ज्यादा होंगे। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार को कारखाने लगवाने चाहिए। सिलाई मशीन देने चाहिए। जो महिलायें खेती से जुड़ी हैं उन्हें किसान का दर्जा देना चाहिए

बिहार राज्य के गिद्धौर मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने शिक्षक मनीष कुमार जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को सम्मान देने से एक अच्छा परिवार और एक अच्छा परिवार से एक अच्छा समाज और एक अच्छा समाज से एक अच्छा देश का निर्माण हो सकता है। सरकार द्वारा कई कानून लाए गए है फिर भी महिलाओं के साथ अत्यचार होता है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। कानून के सामने पुरुष और महिला दोनों बराबर है। लड़कियां आज जुडो , कराटे सिख रही है। अगर महिला के साथ गलत होता है तो घर में लोगों को बताना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ध्यान दे रही है। महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला को शिक्षित होना चाहिए जिससे उनको रोजगार मिलेगा और सरकार भी कई योजनाएं लाये है। अगर महिला शिक्षित होगी तो अच्छा समाज का निर्माण होगा।

बिहार राज्य के जमुई जिला के बारहट प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि दहेज़ प्रथा रोकने के लिए सबसे पहले शिक्षा और जागरूकता की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला अपने आत्मरक्षा हेतु जुडो-कराटे सीख सकती है, और जब उन्हें अपनी असुरक्षा का एहसास हो, तो वो डायल नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला सकती है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के बारहट प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश यादव से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को स्वयं के प्रति आत्मविश्वास रखना चाहिए और शिक्षा के प्रति ध्यान देना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई कानून बनाये हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज से दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियां भी ख़तम होंगी

बिहार राज्य के गिद्धौर मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय जी ने युवा छात्र मुकेश कुमार जी से बातचीत की, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि नाकारात्मक मानसिकता को खत्म कर और समाज और परिवार को जागरुक कर बाल विवाह और भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है। माता - पिता को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। उनको अच्छी शिक्षा देना चाहिए। समाज और परिवार के लोगों को बाल विवाह को रोकने का प्रयास करना चाहिए। कम उम्र में शादी करने के कुछ दिनों के बाद परेशानी होती है। इससे बच्चों का जीवन ख़राब हो जाता है। भ्रूण हत्या बहुत ही गलत है। लड़का और लड़की में भेद - भाव नहीं करना चाहिए। आज महिला हर क्षेत्र में आगे है। उनको बराबर अधिकार देना चाहिए। दहेज़ प्रथा को ख़त्म करना चाहिए। समाज में जारूकता होने पर दहेज़ प्रथा को ख़त्म किया जा सकता है।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय जी ने रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर श्री नन्दकिशोर पासवान जी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि परिवार और समाज द्वारा जागरूकता लाकर बाल विवाह और भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है। आज भी गाँव में जागरूकता की कमी है जिस कारण बाल विवाह के मामले ग्रामीण क्षेत्र आगे है। साथ ही उन्होंने बताया कि समाज में भ्रूण हत्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है

बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने सामाजिक कार्यकर्ता श्री नुनेश्वर यादव से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बाल विवाह को रोकने के लिए सबसे पहले समाज के लोगों को जागरूक करना होगा। बाल विवाह से कई प्रकार के नुक्सान भी होते है। इस मुद्दे को उठाने के लिए कोई तैयार नहीं है , जब की समाज के शिक्षित लोग अगर चाहे तो इसपर लगाम लगाया जा सकता है। समाज के लोग इसकी रोकथाम के लिए एक समिति का गठन कर सकते हैं और बाल विवाह के खिलाफ आवाज़ उठा सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को जागरूक किया जा सकता है

बिहार राज्य के जमुई जिलाके गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिक्षक कपिलदेव प्रसाद रावत जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि बालविवाह को अगर नहीं रोका गया तो बहुत जल्दी ही समाज में अन्धकार आ जायेगा। शिक्षा का सही ढंग से उपयोग कर और समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा जागरूकता लाकर बाल विवाह और भ्रूण हत्या को खत्म किया जा सकता है। अब इस तकनीकी युग में यह देखा जा रहा है कि गर्भ में लड़का है या लड़की यह आसानी से पता चल जाता है और अगर यह पता चलता है कि यह एक लड़का है तो यह ठीक है और अगर यह एक लड़की है तो गर्भ को नष्ट कर दिया जाता है जो नैतिक और कानूनी रूप से बहुत गलत बात है। इसके रोकथाम के लिए समाज को जागरूक और शिक्षित करना बहुत जरूरी है

बिहार राज्य के जिला जमुई से नागमणि कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मिनाक्षी सिंह से हुई। मिनाक्षी सिंह यह बताना चाहते है कि महिला के खिलाफ हिंसा को हटाने के लिए सबसे पहले हमे दहेज़ प्रथा को ख़तम करना होगा। अगर दहेज़ प्रथा को ख़त्म किया जाता है और महिला शिक्षित है तो उसके लिए हिंसा ख़त्म हो जायेगा। महिला और पुरुष को लड़की के सम्बन्ध में यह नहीं सोचना चाहिए की वह सिर्फ घर में रहेगी। आज महिला सभी कार्य कर रही है। अगर महिला के साथ हिंसा होती है तो मीडिया तक बात को पहुंचाना चाहिए ताकि बात सरकार तक पहुंचे और हिंसा को रोका जाये।