बिहार राज्य के जमुई जिला से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मिंटू देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं के नाम से जमीन अधिकार होना चाहिए पर वर्तमान में महिलाओं को जमीनी अधिकार नहीं मिलता है। समाज में महिलाएं किसानी कार्य करती है तो उन्हें किसानी अधिकार मिलना चाहिए। जिससे वो आगे बढ़ेगी

बिहार राज्य के गिद्धौर मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवनंदन पंडित से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी की शिक्षा प्राथमिक है। अगर शिक्षा नहीं होगा तो कोई भी समाज रहे वह पीछे चला जायेगा। बिहार में शिक्षा बढ़ी है। जहाँ शिक्षा नहीं है वहां समाज अधूरा है। अगर पुरुष एक से अधिक शादी करता है तो उनको भेद - भाव करना पड़ता है। विदेशों में भी महिलाओं के साथ भेद - भाव चलता है। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए और मिल भी रहा है लेकिन इसमें विदेश में पुरुष महिला के नाम से जमीन लेकर अपने नाम से कर लेता है और बेच देता है। लेकिन भारत में ऐसा है की पति के मर जाने के बाद पत्नी के नाम से अपने आप हो जाता है और इससे सम्बन्धी कानून भी है। बिना महिला के समाज नहीं चलेगा।

बिहार राज्य के गिद्धौर मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने सामाजिक कार्यकर्ता सह भूतपूर्व वार्ड सदस्य श्री नंदकुमार नंदन से बातचीत की जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी की शिक्षा सबसे जरूरी है। अगर एक महिला शिक्षित होगी तभी वह बच्चों को शिक्षा दे पाएंगी। जिनके घर में महिला और परिवार शिक्षित होते है तो उनके बच्चे भी शिक्षित होते है। समाज में जो भेद - भाव देखा जाता है इसका कारण है अशिक्षा। जो अशिक्षित है वह सोचते है की दूसरों का बच्चा अगर पढ़ रहा है तो उनको बुरी नज़र से देखते है। महिलाओं के साथ भेद - भाव किया जाता है। अगर महिला पुरे परिवार को अच्छे से लेकर चले तो उनके साथ भेद - भाव नहीं हो सकता है। भारत एक पुरुष प्रधान देश है। पिता अपनी बेटी की शादी में दहेज़ के रूप में पैसे देते है इसीलिए बेटी अपने पिता अथवा भाई से जमीन पर हिस्सा नहीं लेती है। अगर बेटी को जमीन पे अधिकार देते है तो वह जमीन बेच देंगी और चली जाएगी।

बिहार राज्य के जिला जमुई से नागमणि कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुणाल सिंह से हुई। कुणाल सिंह यह बताना चाहते है कि भारत सरकार ने महिलाओं के भूमि अधिकार हेतु कानून ला रखा है। सरकार ने सभी महिलाओं को अधिकार दिया है की अपने पिता के संम्पति में अधिकार ले सकती है। महिलाओं को भूमि का अधिकार है इसीलिए वह कभी भी अधिकार ले सकती है। वंशावली जो बनते है उनमे महिलाओं का भी नाम इंगित करना चाहिए

बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने शिक्षक मनीष कुमार जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं के प्रति लोगों की नाकारात्मक मानसिकता को खत्म किया जाना चाहिए और समाज में हो रहे कार्यक्रमों में महिलाओं को भी भागीदारी होनी चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, महिलाओं को पुरुषों की तरह काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समाज को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, उन्हें भी जगह मिलनी चाहिए, अगर समान जगह होगी तो कहीं न कहीं सामाजिक परिवर्तन होगा। समाज में पुरुष प्रधान मानसिकता को खत्म किया जाए। महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलेगा तो वे सशक्त बनेंगी। जैसे-जैसे शिक्षा की दर बढ़ेगी, वैसे-वैसे समाज भी शिक्षित होगा, और समाज शिक्षित होगा तो लैंगिक भेदभाव भी समाप्त हो जाएगा

बिहार राज्य के जमुई जिला के बरहट प्रखंड से मोबाइल वाणी के संवाददाता आशुतोष पाण्डेय ने शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार जी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सबसे पहले महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है और उनको आत्मविश्वास से भर देना है। जब तक सामाजिक परिवर्तन नहीं होगा, वे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सामाजिक परिवर्तन करने के लिए विभिन्न प्रकार के संस्थानों की व्यवस्था की जानी चाहिए, पढ़ने के लिए एक पुस्तकालय की व्यवस्था की जानी चाहिए। यानी महिलाओं के प्रति लोगों की नकारात्मक मानसिकता को खत्म करना नितांत आवश्यक है, और सरकार इसके लिए कई योजनाएं चला रही है महिलाओं को भूमि का अधिकार मिले इसके लिए संविधान में कुछ संशोधन किया जाए और कुछ ऐसा नियम लगाया जाए ताकि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिल सके।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने प्रदीप कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए।इससे काफी बदलाव देखने को मिलेगा। महिला भी मजबूत होगी उनका परिवार खुशहाल रहेगा। इससे महिला किसी पर आश्रित नहीं रहेगी

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने अनरवा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने शनीचरी देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भी भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही हमारे रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए। सिलाई मशीन मिलेगा तो कमा पायेंगे

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नरेंद्र कुमार ने रीना देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।महिला भी खेती का काम करती है, तो उन्हें भी किसान का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी दिए जाने चाहिए