उत्तरप्रदेश के इटावा से साझा मंच के माध्यम से नौमान ने बताया ने बताया कि उदयपुरा में भवन निर्माण श्रमिकों की बिल्डिंग से गिरने से मौत हो गयी। बताया गया कि श्रमिक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे और उनके गिरने के बाद एम्बुलेंस भी देर से आयी

हमारे संवाददाता रफ़ी ,साझा मंच के माध्यम से उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा के गोलू से बात कर रहें हैं। गोलू का कहना है कि तकनिकी असुविधा के कारण इनका और इनके साथियों का ई श्रम कार्ड नहीं बन पाया है। इनका अँगूठा नहीं लग पा रहा था जिस कारण इनका ई श्रम कार्ड नहीं बन पाया। ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ये अभी भी प्रयासरत है।अन्य लोगों की ओटीपी आदि की समस्या हो रही थी। ये सभी लोग अब भी कार्ड बनवाने के लिए केंद्र जा रहें हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से राहुल साझा मंच के माध्यम से सभी श्रोताओं को गणतंत्रदिवस की बधाई दे रहें हैं. ये कह रहें हैं की इस वर्ष भी गणतंत्रदिवस को हर्ष के साथ मनाएंगे और हिन्दुस्तान को आज़ाद करवाने में शहीदों का जो लहू लगा है उसका सम्मान करेंगे।

उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से राहुल कुमार ,साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इटावा में आवारा पशु की तादाद बहुत बढ़ गई है। जिस कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ता है। आवारा पशु चारा की तलाश में खेतों में घुस जाते हैं और खेतों को बर्बाद करते हैं। इनका कहना है कि सरकार से अपील किया जाए की पशुओं के लिए गौशाला बनवाया जाए

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि भवन निर्माण श्रमिक डेढ़ माह से वेतन ना मिलने से परेशान है। ठेकेदार से मांग करने पर पैसे नहीं होने का बहाना बनाया जाता है

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि बख्तियारपुर में भवन निर्माण श्रमिकों को नाश्ते की सुविधा नहीं मिलती है। उनको सुबह जल्दी भी बुला लिया जाता है

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि सैफई के भवन निर्माण श्रमिक पांच माह से वेतन को लेकर परेशान है

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि भवन निर्माण कर्मियों को सुरक्षा उपकरण नहीं मिलता है। जो श्रमिक है वो जूते की मांग कर रहे है और उन्हें नहीं मिल रहा है। साथ ही ठेकेदार उनसे पैसे काटने की धमकी देते है

उत्तरप्रदेश के नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि जगमोहनपुरा में भवन निर्माण मजदूरों के साथ ख़राब व्यवहार किया जाता है। शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की बात करते है

उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की जसवंत नगर ब्लॉक के भवन निर्माण मज़दूरों को भोजन और चाय की सुविधा नहीं मिल रही है जिस कारण मज़दूर को बिना किसी आराम के सुबह से शाम तक काम करना पड़ता है.