उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच पर एक साथी से बात कर रहें हैं. भरतहियाकोठी से एक श्रमिक राकेश कह रहें हैं की भवन निर्माण में काम करने के दौरान बीमार पड़ने से इन्होने दो दिन की छुट्टी ली थी लेकिन इन्हें ठीक होने में पांच दिन लग गए जिसके बाद अधिक समय तक छुट्टी में रहने के कारण इन्हें और इनके साथियोँ को काम से निकाल दिया गया. जिस कारण इन्हें काफी समस्या हो रही है.

उत्तरा प्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 22-04-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 17-02-22 को साझा मंच में एक खबर प्रसारित किया था। जिसमे बताया गया था कि सैफई से अर्जुन को उन्हें कंपनी द्वारा 8 महीनों से वेतन नहीं दिया गया है जबकि उन्होंने कई बार लेबर दफ्तर में शिकायत भी किया। फिर भी उनकी बातों को सुना नहीं गया उनसे कह दिया गया कि चुनाव की वजह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।इस खबर को सम्बंधित अधिकारी ,फेसबुक तथा वाट्सप में फॉरवर्ड कर सभी को सुचना दी गयी थी। जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर वह के सभी श्रमिकों को वेतन मिलना अब शुरू हो गया है

उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 19 फरवरी 2022 को एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि इटावा के चौबिया में हो रहे भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिक लालू यादव ने बताया था की श्रमिकों को वेतन नहीं मिल रहा था।साथ ही उन्हें कार्यस्थल में भोजन व साफ़ पानी की सुविधा भी नहीं मिल रही थी। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे फेसबुक,व्हाट्सप्प व नंबर पांच दबाकर कर निर्माण विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों तथा ठेकेदार के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि अब श्रमिकों को वेतन सही समय पर मिल रहा है ,इसके साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएँ भी दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि वो एक भवन निर्माण श्रमिक है तथा उन्हें काम के दौरान भोजन का सुविधा नहीं मिलती है। साथ ही कह रहे है कि वो 5 सालों से भवन निर्माण का कामकर रहे है,पहले उन्हें भोजन का सुविधा मिलता था पर अब नहीं मिल पाटा है साथ ही उनके वेतन में से कुछ पैसे काट भी लिए जाते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वो एक सफाई कर्मचारी है तथा उन्हें ३ माह से वेतन नहीं दिया गया है जिस कारण उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ग्राम मामनपुर में अब पैन कार्ड बनने लगे हैं पहले लोगों को शहरों में जाना पड़ता था कार्ड को बनवाने के लिए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ताखा ब्लॉक में आधार कार्ड बनाये जा रहें हैं जिन्हें भी आधार में शंशोधन करवाना हो या नया आधार कार्ड बनवाना हो वो ताखा ब्लॉक में जा कर बनवा सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला ईटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होए दिनांक 11-02-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि इटावा के ब्लॉक शाखा के एक ग्रामीण जिनका नाम राजू यादव है उनको मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा था ,जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता नौमान ने साझा मंच पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारीयों को खबर से रूबरू कराया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि आज दिनांक 12-03-2022 को राजू को मनरेगा के तहत काम मिल गया है। खबर का असर होने से राजू बहुत ख़्हुशः है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान, साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने दिनांक 12 फरवरी 2022 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि बसरेहर प्रखंड के ग्राम नगलामझे में भवन निर्माण करने वाले श्रमकों को समय पर भोजन नहीं मिलता था। इस ख़बर को साझा मंच पर प्रसारित करने के बाद व्हाट्सप्प तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं निर्माण विभाग के साथ साझा किया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब सभी मजदूरों को कार्य के दौरान सही समय पर भोजन मिलने लगा है।श्रमिक राजेश से बात होने पर उन्होंने बताया कि साझा मंच के प्रयास से अब कार्यस्थल पर भोजन की व्यवस्था हो रही है। श्रमिक खुश है

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि अभी बाज़ार में एक नए तरह का फ्रॉड चल रहा है। मोबाइल टावर लगवाने पर सरकार नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे रही है - ये खबर फ़र्ज़ी है। इसपपर ध्यान ना दें