उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया की सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की गयी है। अब दो लाख रूपए मिलेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनिया है की यदि कंजूमर को फ़ोन में नेटवर्क की समस्या होती है तो वो अपनी शिकायत कंजूमर फोरम में दर्ज करवा सकता है.

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि सूरजमुखी तेल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। यूक्रेन और रूस की लड़ाई के कारण दाम बढ़ सकते है

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की भारतीय रेलवे ने लॉक डाउन के बाद फिर से सभी रेलों में जेनरल कोच की शुरुआत कर दी है. इन कोच को लॉक डाउन के समय बंद कर दिया गया था और सिर्फ रिज़र्वेशन ही चालु थी लेकिन अब फिर से जेनरल कोच की सुविधा को जारी कर दिया गया है.

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा ामंच के माध्यम से बताया कि महंगाई बहुत बढ़ गयी है और दूध की कीमतों में उछाल आया है

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि नवरंगाबाद चौराहे के पास पैन कार्ड बन रहें है। यदि किसी को बनवाना है तो वहां जा कर बनवा या संशोधित करवा सकते है

उत्तरप्रदेश के इटावा से नौमान ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि हनुमंतपुरा में मनरेगा कर्मियों को काम नहीं मिल रहा है. इसी सम्बन्ध में दीपू यादो जो की श्रमिक है कह रहें हैं की इन्हें और इनके कुछ साथी को काम से निकाल दिया है ठेकेदार से पूछने पर ठेकेदार कहता है की अभी काम नहीं है जबकि बाक़ी लोग अभी भी काम कर रहें हैं.

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक मज़दूर से बात कर रहें हैं, ये मज़दूर का कहना है की ये रेडी पर करते थे लेकिन लॉक डाउन के बाद से इन्हें कोई मिल रहा है तथा मछली बेचने हैं लेकिन भी कुछ अच्छा नहीं चल रहा है

उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से एक मज़दूर से बात कर रहें हैं मज़दूर का कहना है की ये भवन निर्माण का काम करते हैं लेकिन बीमार होने की वजह से ठेकेदार ने इन्हें काम से निकाल दिया है और काम के दौरान स्वास्थ सुविधाएं भी नहीं मिला करती थीं.

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान एक मनरेगा मजदूर से बात कर रहे हैं। ग्राम कठफोरी से अशोक यादव साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जब से लॉक डाउन हुआ है तब से उहे मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा है जिस वजह से वो काफी परेशान हैं। बता रहे है कि मनरेगा के तहत उन्होंने 8 साल मजदूरी की है और अब ठेकेदार द्वारा काम के लिए पूछे जाने पर कहा जाता है कि अभी कोई काम ही नहीं है।