दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गुरुग्राम सेक्टर 18 सरोल में जो केबल ऑपरेटर अपने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जितने भी लोग कमरा खाली करके जो वापस जा रहे है, केबल हटते वक़्त उन्हें आधे पैसे देने के बजाए केवल 100 रूपए ही देने की बात की जा रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
दिल्ली के गुरुग्राम से इमरान साझा मंच के माध्यम से बताते हैं कि देश में गरीबों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली एनसीआर में तेज़ मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले दिनांक 22 जुलाई 2020 को एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमे उन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 18 इलाक़े की समस्याओं के बारे में बताया था कि बारिश के कारण होने वाले जल जमाव से लोग परेशान है। श्रमिकों को अपने कार्यस्थल में आने-जाने में बहुत समस्या होती थी।जल जमाव के कारण कई समस्या हो रही थी साथ ही मच्छरों के पनपने से बीमारी फ़ैलने का भी डर था। इस ख़बर को प्रसारित कर सम्बंधित अधिकारियों के व्हाट्सप्प में फॉरवर्ड कर उनसे बातचीत की गई। साथ ही टोल फ्री नंबर में शिकायत भी दर्ज़ की गई थी। इसके बाद ख़बर का यह असर हुआ कि आला अधिकारी ,निगम अधिकारी और महापौर के लोगों ने इस समस्या को संज्ञान में लेकर दिनांक 4 अगस्त को क्षेत्र में पहुँच कर जेसीबी मशीन द्वारा मैन चैम्बर की खुदाई का कार्य करवाया और सभी पुराने पाइपों को नए पाइपों से बदल दिया गया । इस कार्य हेतु लोगों ने साझा मंच का धन्यवाद किया है।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुवैत के अल मुबारक ज़िला में मास्क व ग्लव्स का प्रयोग नहीं करने पर 33 दुकानदारों के दुकान को सील कर दिया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नंदकिशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिस तरह से देश भर में लोक डाउन के समय में संपत्ति बदरंग की समस्या को लेकर निगम राहत की सांस ले रहा था पर और अनलॉक 3 में अब जबकि त्यौहारों ने दस्तक दी है तो दीवारों के शुभ संदेश के होर्डिंग से भरी नजर आ रहे हैं। कोरोना के दौर में निगम के कर्मचारी पहले सैनिटाइजर में सफाई के कामों में इतने व्यस्त हैं कि डेंगू मलेरिया की दवा छिड़काव का भी समय नहीं मिल पा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2001 में शुरू हो चुका है। निगम का प्रत्येक ज़ोन खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने में जुटा है। ऐसे में खंभे में लगे बैनर निगम की परेशानी बढ़ा दिया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से नन्द किशोर ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा गस्त लगाए जा रहे है। आलम तो यह है कि पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। काफी भीड़भाड़ वाले बाजार में मोर्चे भी बनाए गए हैं। इसके अलावा बस टर्मिनल हो या बाजार, लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई।इन्होंने बताया कि रोज़गार को लेकर अभी का हालात बहुत बुरा चल रहा है। इन्होंने बताया कि वो बिहार के रहने वाले है। बिहार की बीमारी व रोज़गार की स्थिति सही नहीं है, इसी कारण वो बिहार नहीं जाना चाह रहे है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें साक्षात्कार...
shramik majduron ki pareshaniyan pichha nahin chhod Rahi Kashmiri gate per mobile aur pers donon loot liye pocket morrone
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से सोनू,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज पूरे देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार ख़ुशी से मनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए कंपनियों ने अपने काम का टाइम टेबल में बदलाव किए है। कंपनियों ने 10:00 बजे से कंपनियों को खोलने का आदेश दिया है और सभी श्रमिक अपने घरों से अपने अपने रूम पर इस त्यौहार को मना कर अपने कंपनियों की तरफ निकल पड़े हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
