जिले में तीसरा चरण का कोई टीकाकरण शुरू हो गया है। इसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के युवाओं को वैक्सीनेशन लगाई जा रही हैं। तीसरे चरण के दूसरे दिन गुरुवार को सौ लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जानी थी। इनमें से 97 लोगों की वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। दो लोगों का स्वास्थ्य खराब था, और तीसरा व्यक्ति वैक्सीन लगाने नहीं पहुंच पाया। टीकाकरण अधिकारी डॉ एलएन साहू ने कहा कि तीसरे चरण के पहले 2 दिनों में सौ सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। पहले दिन सभी 100 लोगों ने को टीके लगाए गए। दूसरे दिन गुरुवार को सिर्फ 97 लोगों ने टीका लगवाने पहुंचे। ऐसे में तीन लोग वैक्सीनेशन के लिए नहीं पहुंचे थे ।उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

जिले में को कोरोना की भयावह स्थिति का सामना कर रहा पूरा जिले के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिले में नए संक्रमित का आंकड़ा तेजी से घटा है। और गुरुवार को जिले में 38 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई हैं। बता दें कि 997 सैंपल की जांच में उक्त पॉजिटिव आने वाले आंकड़े हैं। पिछले 36 दिनों में जिले में 1 दिन में संक्रमित आने वाले आंकड़ों का यह सबसे छोटा आंकड़ा है। इसके साथ में 59 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं ।और उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेज दिया गया है। वहीं 27 मरीजों की मृत्यु हुई है। और उनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार भी किया है। वही सरकारी आकड़ों मे सिर्फ दो मौतों की पुष्टि की गई है।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिविल अस्पताल सौसर के लिए बनेगा ऑक्सीजन प्लांट औधोगिक इकाई भंसाली ने दी 44 लाख 70 हजारकी आर्थिक सहायता ---------------------------------------------------------------------- सौसर के सिविल अस्पताल को भविष्य में ऑक्सीजन के लिए गैस सिलेंडर की कमी की समस्या या या उसकी निर्भरता नहीं रहेगी । अस्पताल का स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट लगने जा रहा है । उक्ताशय की जानकारी छिंदवाड़ा मोबाइलवाणी कम्युनिटी मिडिया चैनल के साथ औधौगिक इकाई के प्रशासनिक अधिकारी मिलिंद ढगे ने एक खास मुलाकात में जानकारी देते हुए बताया की कोविड संक्रमण काल में ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आने पर कंपनी प्रबंध निदेशक बाबुलाल भंसाली ने कलेक्टर सौरभ सुमन से चर्चा कर सौसर के सिविल अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की कमी दुर करने पर चर्चा की थी इस में सिविल अस्पताल के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था । इसके अलावा राजस्थान और मुंबई में भी इस कोरोना काल में जनहित कंपनी द्वारा कार्य किया गया पुरी जानकारी सुने मोबाइल वाणी पर

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में 120 खरीदी केंद्रों में चल रहे गेहूं खरीदी की रफ्तार पकड़ने लगी है। बुधवार को शाम तक खरीदी के बाद जिले में कुल गेहूं खरीद का आंकड़ा 15 लाख के पर पहुंच गया है। जिले में इस शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन का कार्य जारी है। 120 उपार्जन केंद्रों में खरीद की जा रही है। और अब ज्यादा किसान खरीद केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। वहीं बुधवार को शाम की खरीदी बंद होने तक जिले में कुल खरीदी का आंकड़ा 15 लाख 50 हजार क्विंटल से ज्यादा पहुंच गया था।गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मई तक चलेगा उपार्जन के लिए प्रत्येक समिति से किसानों को मैसेज भेजे कर खरीद केंद्र बुलाया जा रहा है। अब तक लगभग 24 हजार किसानों ने अपना गेहूं बेच दिया है, लेकिन अब भी लगभग 40 हजार किसान गेहूं उपार्जन की कतार में इस साल 65 हजार किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन भी करवाया है।

कोरोना काल में मई की शुरुआत के साथ ही मौत के आंकड़े जरूर कम हुए हैं। लेकिन पूरी तरीके से विराम नहीं लग पाया है। हर दिन 25 से 30 मौतों की खबर सामने आ रही है । वहीं जिले में बुधवार को 26 कोरोना संदिग्ध मरीजों की मृत्यु हो गई है। और इन सभी का पूर्ण प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। इसके साथ बुधवार को आरटीफीसीआर लैब से जारी रिपोटें में 49 नये कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं 46 मरीजों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर उन्हें जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेज दिया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में बुधवार को जिले के 18 से 44 वर्ष के युवाओं को टीका लगने शुरू हो गए हैं ।कोरोना से जीत की जंग में जिले के युवाओं का जोश देखने लायक है। पहले स्लाट में जिन 100 युवाओं को टीका लगाया गया था। वह वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से पहले ही पहुंच गए थे। पहले दिन वैक्सीनेशन अपने तय समय से कुछ देरी से शुरू हुआ। इस वजह से सेंटर में भीड़ एकत्रित हो गई थी।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बहुत आवश्यक है कि आप अपने सभी पालिसी धारकों को समय से प्रीमियम जमा करने हेतु बोलें। अभी अभिकर्ता के तौर पर ये हमारी जिम्मेदारी है कि जिन्होंने बीमा लिया है उनकी रिस्क कवर चालू रहे। इन नियमो का विशेष ध्यान रखें- 1- 3 वर्ष से कम चली पालिसी या जिनका रिवाइवल हुआ उसके बाद 3 वर्ष तक प्रथम अनपेड प्रीमियम से 30 दिन तक रिस्क कवर होती है। 2- लगातार 3 वर्ष तक चली(बिना रिवाइवल के) पालिसी में 6 माह तक रिस्क कवर होती है। अतः विशेष रूप से जो पालिसी 3 वर्ष से कम चली हैं उन्हें समय से जमा करवाना बहुत ज़रूरी है। प्रीमियम कई तरह से घर बैठे जमा की जा सकती है। ऑन लाइन के कई साधन हैं । जैसे- एल आई सी पे डायरेक्ट, पे टी एम, फ़ोन पे आदि। इस समय ये बहुत आवश्यक है। सभी का प्रीमियम समय से जमा हो इसका बहुत ध्यान रखें।